ये डील नहीं, ढील हुई है... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अखिलेश ने सरकार को घेरा

बीते कई दिनों से लोकसभा में चल रहे गतिरोध के बीच आज कार्यवाही शुरू हुई. इस समय लोकसभा में सदस्य बजट पर अपनी बातें रख रहे हैं. इसी दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने बजट के साथ-साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार को घेरा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लोकसभा में अखिलेश यादव.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए.
  • अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की यह ट्रेड डील नहीं, बल्कि देश के लिए ढील साबित हुई है.
  • उन्होंने बजट को दिशाहीन बताते हुए गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के लिए कोई खास प्रावधान न होने की आलोचना की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लोकसभा में घेरा. बीते कई दिनों से लोकसभा में चल रहे गतिरोध के बीच मंगलवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो एक-एक कर सासंदों ने बजट पर अपनी बातें रखनी शुरू की. लोकसभा में अखिलेश यादव ने बजट पर बोलते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील सहित सरकार द्वारा किए गए अन्य ट्रेड डीलों पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने कहा, अभी शशि थरूर बोल रहे थे. उन्होंने काफी आंकड़े गिनाए, उसी से मिलते-जुलते आंकड़े मेरे पास भी हैं. 

ये डील नहीं, ढील हुई, देश जानना चाहता है कि 18 बड़ा है या जीरोः अखिलेश यादव

सपा नेता ने आगे कहा कि बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर बात चल रही थी. बीजेपी ने दावे किए कि हमने दुनिया में कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है. उनसे जानना चाहूंगा कि कितने देश बचे हैं, जिनसे फ्री ट्रेड डील नहीं कर पाए हैं. 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कुछ लोग रुपए को लेकर उम्र पर सवाल उठाते थे, इस डील के बाद रुपया कहां जाएगा. यही डील करनी थी, तो पहले ही क्यों नहीं कर ली गई. ये डील नहीं, ढील हुई है. देश जानना चाहता है कि 18 बड़ा है या जीरो. बजट पहले बना या पहले डील हुई. 

इस बजट में गरीब, पिछड़े और दलित के लिए कुछ नहींः अखिलेश

ट्रेड डील के अलावा बजट पर भी अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरा. अखिलेश यादव ने बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें गरीब, पिछड़े, दलित के लिए कुछ नहीं है. हम इतने बजट ला रहे हैं, हमारी पर कैपिटा इनकम नहीं बढ पा रही. सरकार को कम से कम फ्री राशन पाने वालों की पर कैपिटा इनकम तो बताना ही चाहिए. 

बजट में यूपी के कोई खास योजना नहीं आईः अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को बहुत कुछ कहा जाता है. यूपी के लिए कोई खास योजना ऐसी नहीं आई है, जिससे यूपी के 25 करोड़ लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए. यूपी से प्रधानमंत्री आते हैं, भारत सरकार के बजट से कोई भी एक्सप्रेसवे नहीं बना है. जो बने भी हैं, उस क्वालिटी के नहीं हैं, जैसे विकसित भारत की क्वालिटी होनी चाहिए. भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को देखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, Rule 94(c) के तहत विपक्षी सांसदों ने किए हस्ताक्षर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देर रात Tehran पर America, इजरायल ने जमकर बरसाए बम | BREAKING NEWS