हम जीते तो UP की महिलाओं को देंगे 40 हजार रुपये... सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है, तो वो महिलाओं को सम्मान योजना के तहत सालाना 40 हजार रुपये देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • समाजवादी पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए महिला सम्मान योजनाओं की तैयारी शुरू की
  • अखिलेश यादव ने नारी समृद्धि सम्मान योजना की घोषणा की है जिसमें गरीब महिलाओं को हर साल आर्थिक मदद दी जाएगी
  • सपा प्रमुख ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सम्मान-समृद्धि योजना लाने का वादा किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अगले साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में अपनी दादी मूर्ति देवी और माता मालती देवी की स्मृति में आयोजित महिला सम्मान समारोह के मंच से 2027 के चुनावों का शंखनाद कर दिया. अखिलेश यादव ने आधी आबादी को साधने के लिए अब तक का सबसे बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए 'नारी समृद्धि सम्मान योजना' का ऐलान किया है. उन्होंने वादा किया कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनती है, तो गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी.

'PDA में A का मतलब आधी आबादी'

सपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, स्त्री के प्रति जब मूलभूत मानसिक बीज बदलेंगे तभी उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा. इसी संदर्भ में ‘मालती देवी-मूर्ति देवी महिला सम्मान समारोह' के माध्यम से हमने उन महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास करा है जिनकी प्रतिभा, हिम्मत और सद्प्रयासों से नारी का सशक्त रूप उभर कर आया है. हम PDA में शामिल ‘A' मतलब ‘आधी आबादी' अर्थात हर बच्ची, युवती, नारी, महिला को सामाजिक-आर्थिक रूप से समान सम्मान देने और अपने पैरों पर खड़े होने व उन्हें समृद्ध करने के लिए ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लाएंगे और ‘उप्र की संपूर्ण उन्नति' के अपने संकल्प को निभाएंगे.

2027 में महिलाओं के लिए शुरू

अखिलेश यादव ने कहा कि समाज और राष्ट्र की स्थिति का आकलन वहां की महिलाओं की स्थिति से होता है. उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में महिलाओं और बहनों की स्थिति दयनीय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना महिलाओं के सहयोग के समाज आगे नहीं बढ़ सकता. 2027 में सरकार बनने पर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए विशेष 'PDA' आधारित योजनाएं लागू की जाएंगी.

Advertisement

पुरानी योजनाओं की सफलता का हवाला

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान शुरू की गई  योजनाओं को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे शुरुआत में संदेह के बावजूद '1090' हेल्पलाइन महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मॉडल बनी, जिसकी प्रशंसा सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी. मुलायम सिंह यादव कन्या विद्याधन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की पहली ऐसी योजना थी जिसने लड़कियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त किए. अखिलेश यादव ने भविष्य में महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना को बड़े स्तर पर शुरू करने की बात कही.

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait से तेल-गैस लेकर भारत आए 2 जहाज | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon