'ऐसे बेबुनियाद मामले हम खारिज करते हैं', अजित डोभाल को अमेरिकी कोर्ट के समन पर बोला भारत

एनएसए अजित डोभाल को अमेरिकी कोर्ट से समन के मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कर दिया कि हम ऐसे बेबुनियाद मामले हम खारिज करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एनएसए अजित डोभाल.
AFP
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजित डोभाल और रॉ के पूर्व चीफ सामंत गोयल को समन भेजने का आदेश दिया था
  • खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अजित डोभाल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर मुकदमा दायर किया है
  • भारत ने इस मामले में अमेरिकी अदालत के आदेश को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है
नई दिल्ली:

अमेरिका की कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और रॉ के पूर्व चीफ सामंत गोयल को दिल्ली की अदालतों के जरिए समन भेजने का आदेश दिया था. इस पर अब भारत की प्रतिक्रिया आ गई है. भारत ने इस मामले पर एक बार फिर वही कहा है, जो हमेशा से कहता आ रहा है. 

अजित डोभाल को समन भेजने के आदेश वाले मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'इसी मंच पर मैंने पहले भी कहा था कि ऐसे बेबुनियाद मुकदमों को हम खारिज करते हैं.'

क्या है मामला?

दरअसल, अमेरिकी अदालत में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक मुकदमा दायर किया है. उसने अपनी हत्या की कथित कोशिशों के मामले में हर्जाने की मांग की है. 

Advertisement

इसी मामले में न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 13 नवंबर को यह आदेश जारी किया था. 

इसमें कोर्ट ने अपने क्लर्क को अजित डोभाल के लिए पटियाला हाउस कोर्ट और सामंत गोयल के लिए द्वारका और तीस हजारी कोर्ट में समन और उससे जुड़े न्यायिक दस्तावेज भेजने का आदेश दिया था.

पन्नू ने क्या लगाए हैं आरोप?

पन्नू अमेरिकी नागरिक है और उसने अपनी हत्या की कथित कोशिशों के मामले में हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है.

Advertisement

उसने आरोप लगाया है कि कथित हत्या की साजिश एनएसए अजित डोभाल ने भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रॉ की मदद से रची थी.

पिछले महीने, अमेरिकी अदालत ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को विदेश विभाग के माध्यम से एक राजनयिक नोट भेजकर डोभाल और गोयल को समन तामील कराने की कोशिश की थी.

भारत ने इस मुकदमे को 'मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण' बताते हुए खारिज कर दिया था.

Featured Video Of The Day
Cyclone Akwan Alert : समंदर में उठी तेज लहरें, कहां-कहां टकराएगा तूफान अकवान?

Topics mentioned in this article
Ajit Doval
NSA Ajit Doval
Randheer Jaiswal
Gurpatwant Singh Pannun
India America Relation

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं