- एअर इंडिया एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से जेद्दा और मंगलुरु के बीच हफ्ते में तीन उड़ानें शुरू करेगा.
- रियाद और दम्माम के लिए उड़ानें 31 दिसंबर 2026 तक बंद रहेंगी और बाद में फिर से शुरू होंगी.
- रद्द उड़ानों के यात्रियों को टिकट मुफ्त में एक बार री-शेड्यूल करने या पूरा रिफंड लेने की सुविधा मिलेगी.
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा के लिए उड़ानें फिर शुरू करने का फैसला किया है. एयरलाइन 2 दिसंबर 2026 से जेद्दा और मंगलुरु के बीच हफ्ते में तीन उड़ानें शुरू करेगा. हालांकि, रियाद और दम्माम के लिए उड़ानें 31 दिसंबर तक बंद रहेंगी. रद्द हुई उड़ानों के यात्रियों को एक बार मुफ्त में टिकट री-शेड्यूल करने की सुविधा मिलेगी. यात्री सऊदी अरब या बहरीन के किसी भी ऑपरेशनल स्टेशन के लिए टिकट बदलवा सकेंगे. नई यात्रा 14 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी. यात्रा नहीं करने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा.
एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए सऊदी अरब के जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर 2026 तक रद्द की गईं.
27 नवंबर या उससे पहले टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का मौका मिलेगा. यात्री टिकट रद्द कर पूरा रिफंड भी ले सकते हैं. टिकट की तारीख बदलने पर सऊदी अरब के किसी भी चालू एयर इंडिया स्टेशन से यात्रा की सुविधा मिलेगी. यात्रियों को अपनी नई यात्रा 14 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी.
मालूम हो कि बीते कुछ दिनों में सऊदी अरब में हूती हमलों के बाद कई उड़ानें रद्द की गई थी. हूती हमलों में एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया था. जिसके बाद सुरक्षा कारणों से फ्लाइट रद्द की गई थी. हालांकि अब हालात में सुधार को देखते हुए जेद्दा के लिए उड़ान फिर से शुरू किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - Air India की जेद्दा जाने वाली फ्लाइट्स 24 नवंबर तक रद्द, रियाद-दम्माम के लिए 30 नवंबर तक रोक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं