असम में वायु सेना के सुखोई Su-30 लड़ाकू विमान का रडार से टूटा संपर्क: अधिकारी

असम में कार्बी आंगलोंग जिले के पास वायुसेना का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान लापता हो गया है. वह शाम से ही रडार से गायब हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम में वायु सेना का सुखोई Su-30 लड़ाकू विमान अचानक रडार से संपर्क में आना बंद हो गया था
  • विमान के रडार से संपर्क टूटने की घटना को लेकर वायु सेना के अधिकारी सतर्कता बनाए हुए हैं
  • सुखोई Su-30 विमान को आसमान में निगरानी और सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम में सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान का रडार से संपर्क टूट गया है. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान रडार से गायब हो गया था. वायुसेना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. विमान का पता लगाने के लिए एयरफोर्स की टीम को भेजा गया है. 

वायुसेना ने X पर पोस्ट कर बताया कि सुखोई-30 MKI ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी. आखिरी बार शाम 7:42 बजे वह संपर्क में आया था. लेकिन इसके बाद वह रडार से गायब हो गया. डिटेल का पता लगाया जा रहा है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

डिफेंस पीआरओ ने बताया कि गुरुवार शाम से सुखोई-30 MKI का रडार से संपर्क टूट गया था. उसकी आखिरी लोकेशन असम के कार्बी आंगलोंग जिले की पहाड़ियों पर थी. विमान को ढूंढने के लिए एयरफोर्स की टीम भेजी गई है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Shashi Tharoor ने की Vizhinjam Port की तारीफ! "भारत का ट्रांस शिपमेंट हब बन गया"