वायु सेना का ट्रेनी कैडेट मृत मिला, छह अधिकारियों पर लगा हत्या का आरोप

एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि ट्रेनी कैडेट ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, उसके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
जलाहल्ली के एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज में शनिवार को हुई घटना.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जलाहल्ली के एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज में हुई घटना
  • सुसाइड लेटर में वायु सेना अधिकारियों के नाम लिखे
  • कैडेट के परिवार ने कॉलेज में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक में एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज के परिसर में एक 27 वर्षीय प्रशिक्षु कैडेट के मृत पाए जाने के बाद बेंगलुरु (Bengaluru) में वायु सेना (Air Force) के छह अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. घटना शनिवार को जलाहल्ली के एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज (AFTC) की बताई जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि ट्रेनी कैडेट ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था.

ट्रेनी कैडेट अंकित कुमार झा ने अपने सुसाइड लेटर में एयर कमोडोर, विंग कमांडर और ग्रुप कैप्टन के रैंक वाले अधिकारियों का जिक्र किया है. अंकित झा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें कॉलेज परिसर में लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था.

जांच अधिकारियों के मुताबिक, अंकित झा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू होने के बाद उन्हें ड्यूटी से छुट्टी दे दी गई थी.

मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विनायक पाटिल ने एनडीटीवी को बताया कि, "कथित आरोपी फरार नहीं हैं. पीड़िता के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है. हम परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए दावों, आरोपों और सुसाइड नोट के आधार पर सबूत जुटा रहे हैं. मृतक के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया था और उसी दिन उसे प्रशिक्षण से हटा दिया गया था. उसके खिलाफ शुरू की गई इस अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद वह परिसर में एक कमरे में फांसी पर लटका पाया गया." 

Advertisement
Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)
Featured Video Of The Day
Yusuf Pathan In Laws Arrested In Mumbai CCTV Footage: पानी उड़ने पर Baseball Bat से जानलेवा हमला
Topics mentioned in this article