'मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं', ओवैसी से खास बातचीत

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने NDTV से खास बातचीत की है. इस बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मुसलमानों को धोखा दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों का राजनीतिक नेतृत्व न होने पर उनका उत्पीड़न और अधिकारों की हनन जारी रहेगा
  • उन्होंने ममता बनर्जी पर मुसलमानों के साथ धोखा करने और उन्हें गाय-भैंस की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
  • ओवैसी ने ममता बनर्जी पर बंगाल में बीजेपी को मजबूत करने का आरोप लगाते हुए उनके दोहराव वाले आरोपों को खारिज किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

हैदराबाद से सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि जब तक मुसलमानों का अपना राजनीतिक नेतृत्व नहीं होगा, तब तक उनका उत्पीड़न नहीं रुकेगा. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं. NDTV से खास बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा को लेकर भी कई बातें कहीं. उन्होंने बताया कि वह पहले फेज में मालदा, मुर्शिदाबाद और आसनसोल प्रचार करने जा रहे हैं.

ओवैसी ने कहा, 'मुझे यकीन है जब तक मुसलमानों का अपना राजनीतिक नेतृत्व नहीं होगा, तब तक उसे उसका न तो हक मिलेगा और न उसका उत्पीड़न रुकेगा.' 

उन्होंने कहा कि हमें चुनाव लड़ने पर गाली दी जा रही है. उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से उन पर उंगली उठाए जाने पर कहा, 'बंगाल में बीजेपी को ममता बनर्जी मजबूत कर रही हैं. 1977 में बीजेपी के 4 विधायक थे. उनकी सरकार में आप रेल मंत्री बनीं. फिर जॉर्ज साहब का बहाना करके अलग हो गईं. आप फिर मंत्री बनीं, वह भी तब जब सारा देश गुजरात के नरसंहार पर उंगली उठा रहा था और अब आप मुझे पर उंगली उठा रहे हैं.'

यह भी पढ़ेंः ‘बाबरी बनाने वालों से हाथ मिलाने से बेहतर 20 साल विपक्ष में बैठना', हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह का दो टूक जवाब

Advertisement

ममता बनर्जी को लेकर ओवैसी ने क्या कहा?

ओवैसी ने ममता बनर्जी पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी मुसलमानों के साथ गाय-भैंस की तरह बर्ताव करती हैं. दूध निकाल लेती हैं और फिर फेंक देती हैं.'

उनसे पूछा गया कि ममता बनर्जी ने आपको दो बार कुछ नाम दिए तो इस पर ओवैसी ने कहा, 'जो गाली देना है, दीजिए. बढ़-चढ़कर दीजिए लेकिन जिस दिन बिलकिस बानो तुम्हारे सामने आ जाएगी तो तुम आंख उठाकर नहीं देख पाओगे. आप मालदा, मुर्शिदाबाद के मुसलमानों के साथ जो हाल कर रही हैं, वह धोखा नहीं बर्बादी है.'

Advertisement

यह भी पढ़ेंः '19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला 'अकेली vs सिस्टम' का दांव!

बीजेपी और कांग्रेस पर भी किया हमला

NDTV से बात करते हुए ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि बंगाल में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे. बीजेपी संविधान को कमजोर कर रही है लेकिन उत्तराखंड में वॉइस वोट में कांग्रेस ने UCC बिल का समर्थन किया था. 

टीएमसी से निकाले गए हुमायूं कबीर को लेकर ओवैसी ने दावा किया कि उनके साथ उनका नाता खत्म हो गया है. 

Advertisement

बनारस में गंगा नदी पर हुई कथित बीफ पार्टी को लेकर ओवैसी ने कहा, 'एक पार्टी हुई जिसका कोई वीडियो नहीं है. कहा गया कि बीफ फेंका गया. अभी तक उनकी बेल नहीं हुई है. एक और पार्टी हुई जिसमें शराब परोसी गई लेकिन उनको कुछ नहीं हुआ. यहां सिर्फ मुसलमानों से नफरत की जाती है.'

ईरान जंग को लेकर ओवैसी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'आप आक्रमण करने वाले के साथ दिखाई दे रहे हैं. भारत तो ग्लोबल साउथ की आवाज था लेकिन अब आप देख ही रहे हैं तमाशा.'

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 65 सीटें जो तय करेंगी पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार? SIR ने ऐसे कर दिया 'खेला'!

Featured Video Of The Day
नोएडा में सड़कों पर मजदूरों ने क्यों मचाया बवाल? वजह हैरान कर देगी