- भारतीय स्टार्टअप VYLO SIGNALS ने एक नया AI वॉइस रिकॉर्डर विकसित किया है जो बिजनेस बातचीत को रिकॉर्ड करता है
- यह AI वॉइस रिकॉर्डर कंपनियों को बिजनेस डील या प्रोडक्ट की बातचीत के आधार पर एक्शनेबल इंटेलिजेंस प्रदान करता है
- VYLO SIGNAL टेक्नोलॉजी फील्ड सेल्स की समस्याओं को समझने और ग्राहक-संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करती है
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मांग बढ़ती जा रही है. हो भी क्यों ना, इससे हर क्षेत्र में बेहतर करने में मदद जो मिल ही है. बिजनेस में भी अब एआई का इस्तेमाल बखूबी किया जा रहा है. भारतीय स्टार्टअप VYLO SIGNALS ने एक नया AI वॉइस रिकॉर्डर डेवलप किया है. यह AI वॉइस रिकॉर्डर कंपनियों के बिजनेस या सेल्स मैनेजर द्वारा दूसरी कंपनियां के बिजनेस मैनेजर या उपभोक्ताओं के बीच बिज़नेस डील या प्रोडक्ट के बारे में हुई बातचीत को रिकॉर्ड करता है और उसके आधार पर एक्शनेबल इंटेलिजेंस कंपनी के मैनेजमेंट के लिए क्रिएट करता है.
ये भी पढ़ें- AI समिट में कांग्रेस ने नंगी राजनीति की, सारी मर्यादाएं तोड़ीं... पीएम मोदी का बड़ा वार
बिजनेस में भी AI टूल का इस्तेमाल
इंडिया इम्पैक्ट समिट में स्टार्टअप VYLO SIGNALS ने इस नई AI टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया. VYLO SIGNALS के डायरेक्टर (प्रोडक्ट्स) विपुल खन्ना ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "इसकी मदद से कंपनी मैनेजमेंट को यह सही तरीके से पता चल सकेगा कि अगर किसी प्रोडक्ट की बिक्री ठीक से नहीं हो रही है या बिजनेस डील दूसरी कंपनियों के साथ नहीं हो पा रही है तो उसकी असली वजह क्या है. क्या प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी कंपनी के प्रतिनिधि ने दूसरे कंपनी के मैनेजर या उपभोक्ताओं को नहीं दी या फिर प्रोडक्ट की डिजाइन में गड़बड़ी है? अब इसकी पूरी जानकारी कंपनी मैनेजमेंट को मिल सकेगी.
क्या है VYLO SIGNAL टेक्नोलॉजी?
VYLO SIGNAL एक कृतिम AI पर आधारित टेक्नोलॉजी है, जो फील्ड सेल्स की सबसे मूल और अहम समस्या को हल कर सकता है कि बिज़नेस इंटरेक्शन के दौरान ज़मीन पर वास्तव में क्या हो रहा है. बता दें कि आज अधिकार कंपनियों को ये पता होता है कि सेल्सकर्मियों ने कितनी विजिट की है, कितनी बिक्री हुई और लक्ष्य के मुकाबले प्रदर्शन क्या है. लेकिन ये स्पष्ट नहीं होता कि ग्राहक से कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि की क्या बात हुई, ग्राहक ने कंपनी के किसी प्रोडक्ट को लेकर क्या आपत्ति जताई, क्या प्रस्ताव सही तरीके से रखा गया या नहीं और सौदा क्यों हुआ या क्यों नहीं हुआ.
रिकॉर्ड होगी ग्राहक और सेल्स पर्सन की बातचीत
VYLO SIGNALS के डायरेक्टर (प्रोडक्ट्स) विपुल खन्ना खन्ना के मुताबिक, "VYLO SIGNAL (ग्राहक की सहमति के साथ) सेल्स बातचीत को रिकॉर्ड करता है और फिर AI की मदद से उस बातचीत को उपयोगी निष्कर्षों में बदल देता है, जैसे बार-बार आने वाली समस्याएं, अगले कदम और कंपनी के तय संदेश/प्रक्रिया का पालन का महत्व. प्रबंधकों को पूरी रिकॉर्डिंग सुनने की जरूरत नहीं होती, उन्हें सीधे मुख्य अंश से संकेत मिलते हैं. साथ ही ये टीम-स्तर पर भी दिखाता है कि कौन-सी बातें असर कर रही हैं, कहां सेल्स रुकावट आ रही है और किन आपदाओं पर काम करना चाहिए.
इसके लिए कंपनियों के प्रोडक्ट और सेल्स मैनेजर्स की कोचिंग बड़े पैमाने पर संभव होती है, नए कर्मियों का प्रशिक्षण बेहतर होता है, प्रस्तुति में एकरूपता आती है, और ग्राहक से मिले वास्तविक इनपुट से कंपनियों को बेहतर और कारगर रणनीति बनाने में आसानी रहती है.













