अदाणी ग्रुप की एक और उपलब्धि, UNESCO के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे-2026 का ऑफिशियल पार्टनर बना

ये पहला अवसर है, जब यूनेस्को के WFEO की तरफ से वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए भारत की किसी ऑर्गनाइजेशन को चुना गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अदाणी ग्रुप इस बार वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का ऑफिशियल पार्टनर है
  • यह पहली बार है जब भारत की किसी संस्था को यूनेस्को और WFEO की तरफ से यह सम्मान मिला है
  • अदाणी ग्रुप स्वच्छ ऊर्जा को सस्ते और विश्वसनीय तरीके से बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने में अग्रणी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अदाणी ग्रुप ने एक और उपलब्धि हासिल की है. भारत के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट, यूटिलिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर अदाणी ग्रुप को 'वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' (WED) 2026 का ऑफिशियल पार्टनर घोषित किया गया है. यूनेस्को द्वारा घोषित इस अंतरराष्ट्रीय दिवस को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गनाइजेशन (WFEO) के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है. ये पहला मौका है, जब  इस उपलब्धि के लिए भारत की किसी ऑर्गनाइजेशन को चुना गया है. 

यह साझेदारी स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में अदाणी ग्रुप की लीडरशिप और बड़े पैमाने पर सस्ती एवं विश्वसनीय बिजली प्रदान करने की क्षमता का प्रमाण है. अदाणी ग्रुप का यह प्रयास न सिर्फ भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बना रहा है बल्कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 7 (SDG 7) में भी योगदान दे रहा है.

इस सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को सस्ते और समावेशी तरीके से बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराना ही हमारा ध्येय है. दुनिया संवारने का यह भारतीय मॉडल है, जिसमें प्रगति और सतत विकास दोनों को एकसाथ महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट को भारत के क्लाइमेट एक्शन का प्रतीक बताया और कहा कि ये अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज की संयुक्त ताकत को दर्शाता है.

इस साल वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे की थीम "इनोवेशन और डिजिटलाइजेशन के जरिए सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग" (Smart engineering for a sustainable future through innovation and digitalization) है. अदाणी ग्रुप की तरफ से रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट व यूटीलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर किया जा रहा कार्य इस विजन के अनुरूप है. यह दिखाता है कि किस तरह टेक्नोलोजी आधारित इंजीनियरिंग के जरिए असल दुनिया में सतत विकास को संभव बनाया जा सकता है.

WFEO और अदाणी ग्रुप के बीच इस साझेदारी के केंद्र में गुजरात का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट है, जो दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजना है. साल 2029 तक इसकी क्षमता 30 गीगावाट (GW) तक बढ़ाने का लक्ष्य है. अदाणी ग्रुप को ऑफिशियल पार्टनर बनाने की घोषणा के दौरान WFEO ने इसे हरित ऊर्जा अपनाने में भारत के निर्णायक उदाहरण की तरह पेश किया. वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 कार्यक्रम के तहत इसके प्रभाव और क्षमता को दर्शाते हुए एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई है.

ये भी देखें- अदाणी ग्रुप बना रहा भारत का सबसे लंबा पवन चक्की ब्लेड, फुटबॉल मैदान के बराबर होगी लंबाई

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देर रात Tehran पर America, इजरायल ने जमकर बरसाए बम | BREAKING NEWS