Actor Vijay Net Worth: एक्टर विजय के पास कितनी संपत्ति? तमिलनाडु चुनाव से पहले जानिए TVK चीफ की पूरी कमाई

एक्टर से राजनेता बने विजय इस साल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को चेन्नई में जमा किए गए अपने नॉमिनेशन एफिडेविट में अपनी कुल संपत्ति, कारें और चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सुपरस्टार विजय इस बार तमिलनाडु में राजनीति दल बनाकर चुनावी मैदान में उतरे हैं.
चेन्नई:

Actor Vijay Net Worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार एक्टर से राजनेता बने विजय भी ताल ठोंक रहे हैं. तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) नामक राजनीतिक दल बनाकर एक्टर विजय राजनीति के मैदान में कूद पड़े हैं. उनकी रैलियों में जबरदस्त भीड़ जुट रही है. हाल ही में एक्टर विजय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मंच पर ही अपने ड्राइवर के बेटे को चुनावी टिकट दिया था. जिसके बाद उनके ड्राइवर का बेटा फूट-फूट कर रोता नजर आया. जबकि एक्टर विजय उसे बड़े आत्मीय भाव से शांत करने की कोशिश करते नजर आए. 

इलेक्शन नॉमिनेशन में एक्टर विजय ने खुद बताई अपनी संपत्ति

एक्टर से राजनेता बने विजय इस साल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को चेन्नई में जमा किए गए अपने नॉमिनेशन एफिडेविट में अपनी कुल संपत्ति, कारें और चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है. चुनावी हलफनामे में एक्टर विजय ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 603.20 करोड़ रुपये बताई है.

दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं एक्टर विजय

विजय अपनी पार्टी, तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के बैनर तले पेरम्बूर और तिरुचि ईस्ट सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. एफिडेविट से पता चलता है कि उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा चल संपत्ति के रूप में है, जिसकी कीमत 404.58 करोड़ रुपये है. जबकि अचल संपत्ति के रूप में कोडाइकनाल में जमीन और चेन्नई में प्रॉपर्टी शामिल हैं. अचल संपत्ति की कीमत 198.62 करोड़ रुपये आंकी गई है.

  • एफिडेविट में चल रहे टैक्स विवादों का भी ज़िक्र है. 2015–16 के असेसमेंट ईयर के लिए 1.50 करोड़ रुपये की रकम इनकम टैक्स कमिश्नर (अपील) और हाई कोर्ट के पास लंबित है.
  • इसके अलावा, 2022–23 से संबंधित 14.13 लाख रुपये की रकम CIT(A) के विचाराधीन है; साथ ही 2011–12 के लिए 91.36 लाख रुपये और 2015–16 के लिए 88.96 लाख रुपये की रकम भी विचाराधीन है. उन्होंने बैंकों या वित्तीय संस्थानों का कोई भी बकाया न होने की घोषणा की है.

एक्टर विजय की पत्नी संगीता के पास 15.76 करोड़ की संपत्ति

चुनावी हलफनामे में एक्टर विजय ने पत्नी संगीता ने 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 15.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. विजय की घोषणाओं में 213 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बैंक जमा राशि और 2 लाख रुपये की नकद राशि शामिल है.

Advertisement

एक्टर विजय का कार कलेक्शन

हलफनामे के अनुसार एक्टर विजय के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. एक्टर विजय BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 जैसी लग्ज़री गाड़ियां के मालिक है. हालांकि साउथ के हिसाब से एक्टर विजय के पास सोना-चांदी कम है. उन्होंने हलफनामे में खुद के पास 883 ग्राम सोने और चांदी के स्वामित्व की घोषणा की है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है.

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए, विजय ने कुल 184.53 करोड़ रुपये की आय घोषित की है.

माता-पिता सहित अन्य को दिए कर्ज का भी ब्योरा

शपथ पत्र में उनके द्वारा दिए गए कई कर्ज़ों और अग्रिम राशियों का भी ब्योरा दिया गया है, जिसमें TVK के महासचिव N आनंद को 3 करोड़ रुपये, अपने पिता S A चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये, अपनी मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये, और A L P एंटोनियस ब्रिटो तथा कोकिलांबल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये शामिल हैं.

Advertisement

उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये, अपने बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और अपनी बेटी दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये भी दिए हैं.

एक्टर विजय के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं

हलफनामे के अनुसार, उनकी आय के स्रोतों में स्वरोजगार, ब्याज से होने वाली कमाई और किराये से होने वाली आय शामिल है. उन्होंने बताया है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है और उन्हें किसी भी अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है.

शिक्षा के क्षेत्र में, विजय ने बताया कि 1989 और 1991 में निजी पढ़ाई के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने 1992 में चेन्नई के लोयोला कॉलेज में अपना BSc कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें - विजय की पार्टी के साथ तमिलनाडु में क्यों नहीं बन पा रहा एनडीए का समीकरण?

यह भी पढ़ें -  'किंगमेकर नहीं… मैं जीतने आया हूं', NDTV से एक्टर विजय की बेबाक बातचीत

Featured Video Of The Day
किस नारियल में होगा ज्यादा पानी? सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रिक से पहचानें