रेल पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक, 12 घंटे में बनेंगी सुविधाजनक रेल पुलियाएं

रेल पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर देशभर में सुविधाजनक रेल पुलियाएं बनाई जाएंगी. ये पुलियाएं 12 घंटे में तैयार होंगी और आम लोगों के लिए सुरक्षित, सुगम आवागमन का जीवनदायी विकल्प बनेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रेल पटरी पार करते समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुरक्षित रेल पुलियाएं बनाएगा.
  • रेल मंत्री ने अधिकारियों को पटरी के दोनों ओर बस्तियों और जरूरी स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए.
  • इन पुलियाओं का डिजाइन ऐसा होगा कि लोग साइकिल, मोटरसाइकिल और सामान लेकर आसानी से रेल पटरी पार कर सकें.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

रेल पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे अब मिशन मोड में काम करेगा. इसके तहत देशभर में सुविधाजनक और सुरक्षित रेल पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में आज नई दिल्ली में अधिकारियों की एक वर्कशॉप लेकर विस्तृत निर्देश दिए.

रेल मंत्री ने अधिकारियों को उन स्थानों की पहचान करने को कहा, जहां रेल पटरी के एक ओर बस्ती और दूसरी ओर खेत, स्कूल, श्मशान या अन्य आवश्यक स्थल मौजूद हैं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बड़ी संख्या में लोगों को पटरियों को पार करना पड़ता है. ऐसे सभी स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर रेल पुलियाएं बनाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें- प्रभु ने बुलाया तो चला आया... दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

जीवनदायी विकल्प बनेगी रेल पुलिया

रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि ये रेल पुलियाएं आम लोगों के लिए जीवनदायी विकल्प के रूप में विकसित की जानी चाहिए. पुलियाओं का डिजाइन ऐसा होगा कि लोग साइकिल, मोटरसाइकिल और अपने काम-काज से जुड़ा सामान आसानी से आर-पार ले जा सकें. इससे पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी.

12 घंटे में होगा निर्माण

निर्देशों के अनुसार, इन पुलियाओं का निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि रेल पटरी के आर-पार केवल 12 घंटे में उन्हें स्थापित किया जा सके. रेल मंत्री ने कहा कि डिजाइन सुगम, सुरक्षित और आकर्षक हो, ताकि लोग बिना हिचक इसका उपयोग करें. साथ ही, जलभराव जैसी समस्याओं से पुलिया प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- रामनवमी के मौके पर पूरे बंगाल में हाई अलर्ट, ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक एजेंसियों की पैनी नजर

5-6 वर्षों में मिलेगी बड़ी राहत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों से कहा कि अगले 5-6 वर्षों में देश को इस गंभीर समस्या से काफी हद तक निजात दिलाने का लक्ष्य रखा जाए. उन्होंने जोर दिया कि समाधान ऐसा हो जो दीर्घकाल तक प्रभावी रहे और आम आदमी की जरूरतों को केंद्र में रखे.

Advertisement

रेल मंत्रालय के अनुसार, रेल पुलिया निर्माण का यह महत्वपूर्ण निर्णय अधिकारियों के साथ कई दिनों से चली आ रही गहन मंत्रणाओं का नतीजा है. उम्मीद है कि इससे देश की एक बड़ी आबादी को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और रेलवे से जुड़े हादसों में बड़ी कमी आएगी.

Featured Video Of The Day
VIDEO: जब मजिस्ट्रेट ने हटवाई MLA प्रतिनिधि की गाड़ी का हूटर और काली फिल्म, फिर क्या हुआ...