कुवैत में बैठी मां को 21 वर्षीय Youtuber ने मैसेज किया 'I Love You', फिर हैदराबाद में कर लिया सुसाइड

21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमली हैदराबाद में अपने फ्लैट में मृत मिलीं. उन्होंने कुवैत में मौजूद अपनी मां को 'I love you' मैसेज भेजा था. पुलिस के अनुसार कोमली ने 6 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हैदराबाद में 21 वर्षीय बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनू कोमली अपने किराए के घर में मृत पाई गईं.
  • कोमली ने मौत से कुछ घंटे पहले कुवैत में काम कर रही अपनी मां को आखिरी संदेश भेजा था.
  • वह पिछले 11 महीनों से अकेले रह रही थीं और लाइफस्टाइल तथा पर्सनल कंटेंट यूट्यूब पर बनाती थीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना के हैदराबाद में 21 वर्षीय पार्ट-टाइम यूट्यूबर और B.Sc छात्रा, बोनू कोमली, सोमवार को अपने किराए के घर में मृत पाई गईं. घटना से कुछ ही घंटों पहले कोमरी ने कुवैत में काम कर रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा, जिसमें लिखा,  'आई लव यू मम्मी... भाई का ख्याल रखना.'

11 महीने से रह रही थीं अकेले

विशाखापट्टनम की रहने वाली कोमली पिछले 11 महीनों से हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में अकेले रह रही थीं और एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी कर रही थीं. इसके साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल कंटेंट भी बनाती थीं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अब तीन बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, 30 साल पुरानी अनिवार्यता हुई खत्म

मां के शक के बाद खुला मामला

मैसेज भेजने के तुरंत बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. लगातार कॉल न लगने पर उनकी मां ने एक दोस्त को घर भेजा. तकरीबन दोपहर 3 बजे, कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया और कोमली पंखे से लटकी मिली. पास में एक सीढ़ी और साड़ी मिली थी.

प्रेम संबंध में तनाव की आशंका

पुलिस के अनुसार, कोमली पिछले तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए थे. शुरुआती जांच में इसी रिश्ते से जुड़े भावनात्मक तनाव को कारण माना जा रहा है. पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने लगभग छह महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- कौन हैं 'हाइफा के हीरो' मेजर दलपत सिंह, जिनका पीएम मोदी ने इजरायल में किया गर्व से जिक्र

जांच जारी, डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे

कोमली का शव उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और फोन रिकॉर्ड, चैट, मैसेज, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान सहित हर पहलू की जांच कर रही है ताकि घटना के पूरे कारणों का पता लगाया जा सके.

Advertisement

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या 'तेल युद्ध' में बदलेगा ईरान-इजरायल-अमेरिका का महायुद्ध? |