बोर्ड परीक्षा में AI से नकल के आरोप में महाराष्ट्र के 81 शिक्षक सस्पेंड, Chatgpt से करा रहे थे कॉपी

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में ChatGPT के जरिए नकल कराने के आरोप में राज्यभर के 81 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
एआई जेनरेटेड इमेज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओ में AI के जरिए नकल कराने का गंभीर मामला सामने आया है
  • राज्यभर के 81 शिक्षकों को इस गड़बड़ी में शामिल पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
  • सबसे अधिक कार्रवाई बीड जिले में हुई जहां चौसाला केंद्र के कई शिक्षक नकल में शामिल पाए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए नकल कराने का मामला सामने आया है. इस गंभीर गड़बड़ी में शामिल पाए जाने पर राज्यभर के 81 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सबसे अधिक कार्रवाई बीड जिले में हुई है, जहां चौसाला केंद्र के कई शिक्षक इस गड़बड़ी में शामिल पाए गए.

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बताया कि इन परीक्षाओं में ChatGPT की मदद से सामूहिक नकल कराई जा रही थी. जांच में सामने आया कि कई शिक्षक और छात्र मिलकर इस तकनीक का गलत उपयोग कर रहे थे. बोर्ड की कार्रवाई का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और तकनीक के दुरुपयोग पर सख्ती करना है.

राज्य के विभिन्न जिलों में जांच के बाद निलंबित किए गए इन शिक्षकों पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है.

Featured Video Of The Day
Iran Vs America War| सुपरपावर की महायुद्ध की तैयारी! 3500 अमेरिकी मरीन सैनिक पहुंचे |Iran Israel War