यह ख़बर 11 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फरीदाबाद में इमारत गिरने से तीन की मौत

खास बातें

  • हरियाणा के फरीदबाद में मंगलवार को निर्माणाधीन स्कूल की इमारत ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।
फरीदाबाद:

हरियाणा के फरीदबाद में मंगलवार को निर्माणाधीन स्कूल की इमारत ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।

अधिकारी के अनुसार सेक्टर 88 में एसआरएस समूह की मार्डन डीएपीएस स्कूल की निर्माणाधीन इमारत दोपहर 12.30 बजे अचानक ढह गई। मृतक में श्रमिक थे।

जिला प्रशासन के प्रवक्ता बिजेंद्र कुमार ने कहा, "अब तक 10 लोगों को अस्पताल भेजा गया है जिसमें तीन को मृत घोषित कर दिया गया। इसमें से छह की हालत गम्भीर है।"

उपायुक्त बलराज सिंह एवं पुलिस आयुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा, "इमारत लगभग तैयार हो गई थी और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा था। 18 मंजिल वाली इस इमारत का ढांचा ही ठह गया। इसमें रहने वाले लोगों को एहतियातन बाहर निकलने के लिए कह दिया गया है। मलबे में कम से कम 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह संख्या 100 हो सकती है।"

घटना की सूचना मिलते ही 10 से 15 अग्निशमन वाहन एवं 20-25 एम्बुलेंस घटनास्थल पर रवाना हो गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस आयुक्त ने कहा, "जैसे ही राहत एवं बचाव कार्य पूरे हो जाएंगे उसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित धारा में फौजदारी मामले दर्ज किए जाएंगे।"