अंबाला के उगाला गांव में पीलिया का तांडव! 16 बच्चे बीमार, प्रशासन हुआ अलर्ट

गांव में पीलिया फैलने की सूचना के बाद प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है और स्वास्थ्य व जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने काम मे जुट गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अंबाला जिले के उगाला गांव में 16 बच्चों में एक साथ पीलिया के लक्षण पाए जाने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की.
  • स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में जांच और दवाइयां वितरित करने के लिए मौजूद हैं.
  • विशेषज्ञ टीमों ने पानी के सैंपल लिए हैं ताकि संक्रमण के कारण का पता लगाया जा सके और स्थिति का विश्लेषण हो.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा क्षेत्र स्थित उगाला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए. इस घटना के सामने आते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में डेरा डाल दिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां बीमार बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं.

वहीं, अंबाला से आई विशेषज्ञ टीमों ने घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए ताकि संक्रमण के सही कारण का पता लगाया जा सके. ग्रामीणों के बीच इस बीमारी को लेकर भारी डर का माहौल है और कई परिवार अब बाहर से RO का पानी मंगवाकर पीने को मजबूर हैं. हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थिति गंदे पानी की सप्लाई की वजह से पैदा हुई है, जिसे अब विभाग द्वारा ठीक करने का दावा किया जा रहा है.

दूसरी ओर, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने किसी भी प्रकार की लीकेज से इनकार किया है. उनके अनुसार, पानी में क्लोरीन की मात्रा मानक के अनुसार सही है और सुरक्षा के लिहाज से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं. फिलहाल, गांव की सरपंच के प्रतिनिधि ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.

ये भी पढ़ें :-  नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन का टाइम तय, होली के पहले मिली गुड न्यूज, रनवे से पॉड टैक्सी तक तैयार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Statement On Strait Of Hormuz: दुश्मन छोड़ सबके लिए रास्ता खुला! Middle East War Update