VIDEO: घर के पास मिला 12 फीट लंबा किंग कोबरा! देखते ही सहम गए लोग 

ओडिशा के दिगपहांडी क्षेत्र से दहशत फैलाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक घर के पास लकड़ी के ढेर से 12 फीट लंबा खतरनाक किंग कोबरा निकला. घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. स्नेक हेल्पलाइन टीम ने अंधेरे और बारिश के बीच सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

King Cobra Spotted Near House Video: घर के पास अचानक मौत का साया निकल आए, तो किसी की भी हालत पतली हो जाए. ओडिशा के एक गांव में ठीक ऐसा ही मंजर देखने को मिला, जब लोगों की नजर लकड़ी के ढेर पर पड़ी और वहां से करीब 12 फीट लंबा खतरनाक किंग कोबरा बाहर निकल आया. यह नजारा देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए. कुछ ही देर में यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई.

लकड़ी के ढेर में छिपा था खतरनाक मेहमान

यह घटना ओडिशा के दिगपहांडी ब्लॉक के कैठखंडी पंचायत अंतर्गत पेंडुराखंडी गांव की है. गांव के एक घर के पास रखे लकड़ी के ढेर में अचानक हलचल हुई. जब लोगों ने ध्यान से देखा, तो वहां से एक विशाल किंग कोबरा बाहर निकलता नजर आया. बताया जा रहा है कि सांप की लंबाई करीब 12 फीट थी, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं.

इलाके में मची अफरा-तफरी, लोग सहमे

जैसे ही किंग कोबरा दिखाई दिया, आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. महिलाएं और बच्चे घरों से दूर हट गए, वहीं पुरुषों ने तुरंत इसकी सूचना स्नेक हेल्पलाइन और वन विभाग को दी. डर का माहौल ऐसा था कि लोग किसी अनहोनी के डर से एक-दूसरे को सतर्क करते नजर आए.

अंधेरे और बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के समय इलाके में बारिश के कारण बिजली गुल थी और चारों ओर अंधेरा छाया हुआ था. इसके बावजूद स्नेक हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. स्थानीय लोगों ने टॉर्च और मोबाइल की रोशनी से टीम की मदद की. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार किंग कोबरा को काबू में किया गया.

Advertisement

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया किंग कोबरा

रेस्क्यू के बाद किंग कोबरा को सावधानीपूर्वक एक विशेष थैले में रखा गया. इसके बाद उसे नजदीकी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकिटी और दिगपहांडी क्षेत्र में हाल के दिनों में जंगलों से निकलकर किंग कोबरा का रिहायशी इलाकों में आना बढ़ गया है. इससे लोगों में लगातार डर बना हुआ है. आखिर जंगलों के ये खतरनाक सांप बार-बार बस्तियों की ओर क्यों आ रहे हैं, यह अब चिंता और चर्चा का बड़ा विषय बनता जा रहा है.

लोगों ने की सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद गांव के लोगों ने एक-दूसरे से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही प्रशासन और वन विभाग से मांग की जा रही है कि ऐसे इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War: Donald Trump का ईरान को अल्टीमेटम, रात 8 बजे Civilisation खत्म करने की आखिरी चेतावनी