केरल: अब प्याज से लदे ट्रक में मिला विस्फोटक, जिलेटिन की 10,500 छडें बरामद; हिरासत में ट्रक की मालकिन

केरल में तरबूज के बाद अब प्याज से लदे ट्रक में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. ट्रक से पुलिस ने जिलेटिन की 10,500 से ज्यादा छड़ें बरामद की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मलप्पुरम जिले के चेम्माड में प्याज से लदे ट्रक से जिलेटिन की 10,500 से ज्यादा छड़ें और डेटोनेटर जब्त किए गए
  • पुलिस ने ट्रक की मालकिन को हिरासत में लिया है जो पत्थर की एक खदान भी चलाती है
  • विस्फोटक अवैध खनन के लिए लाए गए थे और इनके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मलप्पुरम:

केरल में मलप्पुरम के पास चेम्माड में शनिवार को प्याज लदे एक ट्रक से जिलेटिन की 10,500 से ज्यादा छड़ें और डेटोनेटर जब्त किए गए. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में ट्रक की मालकिन को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, ईंट के भट्ठे के पास खड़े इस ट्रक से लगभग 245 बक्से बरामद किए गए जिनमें जिलेटिन की 10,500 से ज्यादा छड़ें, डेटोनेटर और तार रखे थे.

तिरुरंगडी थाने के अधिकारियों ने बताया कि प्याज से लदा यह ट्रक शुक्रवार देर रात ईंट के भट्ठे पर पहुंचा था. एक गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रक से सामान उतार रहे लोग भाग गए.

शनिवार सुबह पुलिस ने सामान उतारा और प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए डिब्बों से डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें और तार बरामद किए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला पत्थर की एक खदान भी चलाती है और संदेह है कि विस्फोटक और जिलेटिन की छड़ें अवैध खनन गतिविधियों में उपयोग के लिए लाई गई थीं. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक केरल के बाहर से लाए गए थे और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

इससे पहले पुलिस ने 4 फरवरी को पलक्कड़ के कदमकोड में एक वाहन में लदे तरबूजों के बीच छिपाकर रखी गईं जिलेटिन की 18,000 छड़ें और 4,200 डेटोनेटर जब्त किए थे.

Featured Video Of The Day
बंदूक वाले गुंडों से झाड़ू लेकर भिड़ गईं महिलाएं, स्कॉर्पियों से लगाई दौड़
Topics mentioned in this article