नासिक में 10वीं का पेपर देकर निकले छात्र पर 10-15 युवकों का जानलेवा हमला

भद्रकाली इलाके में एक दसवीं के छात्र पर 10 से 15 अज्ञात युवकों के गिरोह द्वारा जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासिक के भद्रकाली इलाके में दसवीं परीक्षा देने के बाद एक छात्र पर 10 से 15 युवकों ने जानलेवा हमला किया.
  • हमला न्यू एजुकेशन इंस्टीट्यूट के सामने हुआ जब छात्र बोर्ड परीक्षा के बाद मुख्य गेट से बाहर निकल रहा था.
  • छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उपचाराधीन है, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नासिक के भद्रकाली इलाके में दसवीं की परीक्षा देकर बाहर निकले एक छात्र पर 10 से 15 युवकों के समूह द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना न्यू एजुकेशन इंस्टीट्यूट के सामने उस समय घटी, जब छात्र बोर्ड का पेपर पूरा कर मुख्य गेट से बाहर निकल रहा था. तभी घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने अचानक उस पर हमला कर दिया.

भगदड़ जैसे माहौल में आसपास मौजूद छात्रों और अभिभावकों में डर व्याप्त हो गया. छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

 इस हमले ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे की मंशा फिलहाल स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह हमला योजनाबद्ध प्रतीत होता है, लेकिन कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. भद्रकाली पुलिस ने घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है. 

ये भी पढ़ें :  कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु, क्या दूसरे परिवारों के लिए भी खुला रास्ता? हरीश राणा पर SC के आज के फैसले को समझिए

Featured Video Of The Day
जैन समाज की अनोखी परंपरा, यहां भगवान के मां-बाप बनने के लिए लगती है लाखों की बोली