Coronavirus:महाराष्ट्र के पुणे में दो मामले की हुई पुष्टि, संक्रमित लोगों की संख्या 47 पर पहुंची

महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
पुणे में दो लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की हुई पुष्टि
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कोरोना वायरस के दो और मामले आए सामने
  • महाराष्ट्र के पुणें के दो लोगों में हुई पुष्टि
  • हाल ही में दोनों मरीज दुबई से आए थे भारत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे. पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्होंने बताया कि दोनों मरीज नगर निगम द्वारा संचालित नायडू अस्पताल में भर्ती हैं. पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि दोनों एक मार्च को दुबई से पुणे आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘छह मार्च तक दोनों मरीजों को कोई समस्या नहीं थी. एक व्यक्ति में संक्रमण के हल्के लक्षण उभरने पर दोनों आठ मार्च को हमारे पास आए. इसके बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं.

अर्थव्‍यवस्‍था पर कोरोना वायरस का असर, संकट में बाजार

सोमवार को आए नतीजों में उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.'' राम ने बताया कि दोनों मरीज रिश्तेदार हैं. इस बीच पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक मरीज में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले है जबकि दूसरे में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है. अधिकारी ने बताया कि ‘‘दोनों को अभी नायडू अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है.'' उन्होंने बताया, ‘‘हम उन लोगों के संपर्क में हैं जो इन मरीजों के संपर्क में आए थे और करीब से उनकी निगरानी कर रहे हैं.

कोरोना वायरस के फैलने की आशंका, सरकार ने CAPF को देशभर में 5400 बिस्तरों वाले आइसोलेशन सेंटर तैयार करने को कहा

इधर सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए देशभर में 5,400 से अधिक लोगों को पृथक रखने के लिए सुविधाएं तैयार करें. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इन बलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड आते हैं. वायरस के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका को देखते हुए इन बलों को 75 पृथक वार्ड बनाने के लिए भी कहा गया है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन बलों को देश में 37 स्थानों पर कुल 5,440- बिस्तरों की क्षमता वाले केंद्र तैयार करने को कहा है. बलों को इन स्थानों पर 75 पृथक वार्ड बनाने को भी कहा गया है. 

Advertisement

VIDEO:पक्ष-विपक्ष: कोरोना संकट में अफवाह के वायरस

Featured Video Of The Day
Delhi IRS Daughter Rape-Murder Case: 'अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते' हत्यारे Rahul Meena का कबूलनामा
Topics mentioned in this article