प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को होली के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए उन बाधाओं को खत्म करने का आह्वान किया, जो जो लोगों को बांटती हैं. नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘इस होली पर, हम अपने समाज को एक साथ रखने वाले मेलजोल और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें.''
Advertisement
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह त्योहार उन बाधाओं को खत्म करता है जो हमें विभाजित करते हैं और समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए हमें एकजुट करता हैं.'' मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए.''
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee














