मध्यप्रदेश राजनीतिक संकट: डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी ने दस जनपथ जा कर सोनिया गांधी से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात की.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
राहुल गांधी ने की सोनिया गांधी से मुलाकात (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात
  • मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने मप्र में कमलनाथ सरकार पर आए संकट और ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बारे में चर्चा की. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान सिंधिया को मनाने की कोशिश कर सकता है. खबरें हैं कि सिंधिया राज्यसभा सदस्यता के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर जोर दे रहे हैं. सरकार पर मंडराए संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने मंत्रियों का इस्तीफा ले लिया. उन्होंने सोमवार दोपहर की सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उसके तत्काल बाद भोपाल रवाना हो गए थे. 

MP : सियासी संकट के बीच कमलनाथ सरकार के 20 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल के विस्तार की योजना

इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जो सही कांग्रेसी होगा वो कांग्रेस में ही रहेगा. साथ ही उन्होने कहा कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बताया जा रहा है कि वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं, इसलिए उनसे बात नहीं कर पाया

Advertisement

गौरतलब है कि  सरकार पर संकट के बादल घिरने की आशंकाओं के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वह माफियाओं के सहयोग से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों को सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा है कि मैंने अपना समूचा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है. मेरे लिए सरकार होने का अर्थ सत्ता की भूख नहीं, जन  सेवा का पवित्र उद्देश्य है. पंद्रह वर्षों तक भाजपा ने सत्ता को सेवा का नहीं भोग का साधन बनाए रखा था वो आज भी अनैतिक तरीके से मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर करना चाहती है. सौदेबाजी की राजनीति मध्यप्रदेश के हितों के साथ कुठाराघात है. उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा के राज में प्रदेश की जनता त्रस्त थी और उसने माफियाओं से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को सत्ता सौंपी. मैंने जनता की अपेक्षा पर माफिया के खिलाफ अभियान चलाया. माफिया के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है.

MP: सीएम कमलनाथ बोले- माफियाओं की मदद से सरकार को अस्थिर करने वाली ताकतों को किसी भी कीमत पर नहीं होने दूंगा कामयाब

Advertisement

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान में कहा कि सौदेबाजी की राजनीति से किसी दल या प्रदेश और जनता को कोई फायदा नहीं होता. इसके उलट अहित होता है. नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मेरा लक्ष्य था कि मध्यप्रदेश की नई पहचान पूरे देश और दुनिया में बने. इससे प्रदेश के लोगों नौजवानों का हित जुड़ा है. भाजपा सिर्फ़ और सिर्फ़ सत्ता की भूखी है. उसे प्रदेश के नागरिकों और उसके विकास से कोई सरोकार नहीं है. भूमाफिया से त्रस्त जनता को हमने राहत दिलाई, नकली दवाइयां, नकली खाद बेचकर लाभ कमाकर अमानवीय व्यवसाय में लगे माफिया के खिलाफ हमने अभियान चलाया.

VIDEO:मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article