Madhya Pradesh Government Crisis Updates: मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार को बैठक होगी. इस बैठक से पहले संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. बैठक में मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार गठन को मंजूरी दी जा सकती है. चुनाव समिति की बैठक में राज्य सभा के 16 उम्मीदवारों के नाम तय होंगे. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मंगलवार को मुलाकात की. पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. इनके बाद 6 मंत्रियों सहित कांग्रेस के 21 विधायकों ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को खत लिखकर छह मंत्रियों को हटाने के लिए कहा है.
MP Crisis Updates in Hindi:
मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के फैसले के बाद उनके पुत्र महानआर्यमन सिंधिया ने निर्णय का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि उनका परिवार कभी भी सत्ता का लालची नहीं रहा है. महानआर्यमन ने कांग्रेस से नाता तोड़ने के अपने पिता के फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.
नटवर सिंह ने NDTV से कहा, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोकने की कोशिश कांग्रेस लीडरशिप को करनी चाहिए थी. जिस नेता के साथ 20 विधायक हों उसको आप कैसे इग्नोर कर सकते हैं? इस संकट से कांग्रेस को नुकसान हुआ है. सिंधिया 15 महीने तक भटकते रहे. मैं अगर कांग्रेस का लीडर होता तो उन्हें बुलाता और उन्हें रोकने की कोशिश करता.'














