विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

दिल्ली सरकार ने SC से कहा, जलापूर्ति के मामले में हरियाणा से बात हो रही है

दिल्ली सरकार ने आज उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि यमुना नदी से प्रतिदिन 450 क्यूसेक पानी की आपूर्ति के लिये हरियाणा सरकार के साथ बातचीत चल रही है.

दिल्ली सरकार ने SC से कहा, जलापूर्ति के मामले में हरियाणा से बात हो रही है
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
  • दिल्ली-हरियाणा के बीच पानी विवाद के मामले में SC सुनवाई कर रहा है
  • दिल्ली सरकार ने कहा कि जलापूर्ति के मामले में हरियाणा से बात हो रही है
  • सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली: हरियाणा और दिल्ली के बीच जल विवाद  को लेकर दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि यमुना नदी से प्रतिदिन 450 क्यूसेक पानी की आपूर्ति के लिये हरियाणा सरकार के साथ बातचीत चल रही है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ की खंडपीठ को दिल्ली जल बोर्ड ने सूचित किया कि हरियाणा ने आज थोड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है. दिल्ली जल बोर्ड की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि हो सकता है कि न्यायालय को इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं करना पड़े क्योंकि दोनों सरकारें इस संकट को सुलझाने के लिये बातचीत कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद पर SC से तमिलनाडु को झटका, कर्नाटक को मिलेगा अब 284.75 TMC पानी मिलेगा

रोहतगी के इस कथन के बाद न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई 16 अप्रैल के लिये स्थगित कर दी. शीर्ष अदालत दिल्ली जल बोर्ड की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि हरियाणा ने यमुना नदी से जलापूर्ति एक तिहाई कम कर दी है. इस वजह से राजधानी में जल संकट हो रहा है. जल बोर्ड का कहना है कि दिल्ली को प्रतिदिन 450 क्यूसेक जल की आपूर्ति करने पर सहमति हुई थी लेकिन हरियाणा इस समय रोजाना 330 क्यूसेक जल ही दे रहा है. 

VIDEO: प्राइम टाइम : क्‍या सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्‍ट को कमजोर नहीं किया है?
बोर्ड ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि वजीराबाद जलाशय को रोजाना और नियमित रूप से 450 क्यूसेक जल की आपूर्ति करने का निर्देश हरियाणा सरकार को दिया जाये. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Haryana And Delhi Water Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com