कोरोना वायरस : ITBP की निगरानी में क्वारंटाइन छावला केंद्र में भर्ती 406 लोगों टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

7 लोगों को पिछले दो दिनों के दौरान एहतियातन नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जिन्हें बाद में वापस केंद्र पर ले आया गया है. हालांकि अभी तक किसी को भी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
ITBP के चिकित्सा कैंप में इलाज कराते चीन से लौटे लोग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चीन के वुहान शहर से लौटे हैं 406 लोग
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की चिकित्सकों की विशेष चिकित्सीय निगरानी रखा गया
  • इनमें 7 मालदीव के नागरिक और एक बांग्लादेश का नागरिक भी शामिल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

चीन के वूहान शहर से लौटे 406 लोगों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के चिकित्सकों की विशेष चिकित्सीय निगरानी में बल के छावला क्वारंटाइन कैंप में रखा गया है. इनमें 7 मालदीव के नागरिक और एक बांग्लादेश का नागरिक भी शामिल है. 7 लोगों को पिछले दो दिनों के दौरान एहतियातन नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जिन्हें बाद में वापस केंद्र पर ले आया गया है. हालांकि अभी तक किसी को भी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया गया है.

केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के आला अधिकारियों के विभिन्न दलों द्वारा समय-समय पर सुविधाओं और हालात का जायजा लिया जा रहा है. उचित चिकित्सा प्रक्रिया के अनुसार सबका सामयिक चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है. पिछले सप्ताह सभी 406 लोगों के टेस्ट के लिए नमूने लिए गए थे, जो नॉवेल वेल कोरोना वायरस से नेगेटिव पाए गए थे. इसके साथ ही सभी लोगों का आधारभूत आवश्यकताओं के अनुसार ख्याल रखा जा रहा है और भोजन, शयन, और अन्य मौलिक ज़रूरतों हेतु प्रबंध किए गए हैं.

Coronavirus से जूझ रहे मरीजों का इलाज कर रही नर्स ने रोती हुई बेटी को दूर से लगाया गले, देखिए VIDEO

लोग कैंप के अन्दर इनडोर गेम खेल रहे हैं. साथ ही टेलीविज़न और अखबारों के माध्यम से खबरों की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं. केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 4 पृथक बेड की भी व्यवस्था की गई है. 4 आपात जीवन रक्षक एम्बुलेंस को भी इस केंद्र पर चौबीसों घंटे तैनात रखा गया है. बता दें, चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई और 2,656 नए मामले सामने आए. आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 811 लोगों की जान जा चुकी है और 37,198 मामलों की पुष्टि हुई है.

Advertisement

VIDEO: कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी बरती जा रही है एहतियात

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा संग 7 सांसदों की बगावत पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कुछ कहा?
Topics mentioned in this article