पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP, 3 मई को बनेगा हमारा CM: तेजस्वी सूर्या

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी कहा है कि पार्टी 200 से ज्यादी सीटें जीतेगी, क्योंकि उसने 5 साल पहले ही इस चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
BJP युवा मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने कहा, ममता बनर्जी के गिने-चुने दिन ही बाकी
कोलकाता:

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (BJP MP Tejasvi Surva) ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे घोषित होने के अगले दिन 3 मई को राज्य को बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री मिलेगा. बेंगलुरु से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पार्टी 294 सीटों वाली विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी. बंगाल विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होकर आठ चरणों में 29 अप्रैल तक चलेगा.

एएनआई ने सूर्या के हवाले से कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के गिने-चुने दिन ही बाकी हैं, क्योंकि 3 मई को राज्य को BJP का पहला मुख्यमंत्री मिलेगा.सूर्या ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बंगाल में कम्यूनिस्टों की विरासत को ही आगे बढ़ाया है. लेकिन बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद बंगाल में कोई खूनखराबा या हत्या की राजनीति नहीं होगी.

बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी दावा किया कि हमने 200 सीटें जीतने के उद्देश्य से 5 साल पहले ही तैयारी शुरू कर थी, जब ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थीं. घोष ने कहा कि निश्चित तौर पर हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, हमने कोई आनन-फानन में तैयारी नहीं की है. घोष ने कहा कि हम चरणबद्ध तरीके से चुनाव में आगे बढ़ेंगे. हमने लोकसभा चुनाव के नतीजे देखे हैं, 2019 में हमने (Trinamool Congress) उनको हॉफ किया था और 21 में साफ कर देंगे. 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) आठ चरणों में हो रहा है, यह 27 मार्च से 29 अप्रैल तक चलेगा. चुनाव आयोग ने कहा था कि राजनीतिक हिंसा की आशंका को देखते हुए चुनाव को इतना लंबा रखा गया है. ममता बनर्जी ने आऱोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर चुनाव को इतना लंबा रखा गया है, क्योंकि वो बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
IRS Daughter Case: Rahul Meena की कहानी में कई नए खुलासे | Asal Mein Hua Kya | Munish Devgan