रैली के दौरान एंबुलेंस को रास्‍ता न देने के आरोपों पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने दी सफाई, कहा- 'ये BJP की संस्‍कृति नहीं'

दिलीप घोष और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता देने से इंकार कर दिया था और रास्ता बदल लेने को कहा था.अब नेता ने सफाई दी है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
दिलीप घोष ने एंबुलेंस को रास्ता न दिए जाने के मामले में सफाई दी है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बीजेपी नेता दिलीप घोष ने एंबुलेंस को रास्ता न देने पर सफाई दी है
  • रैली के दौरान एंबुलेंस को कथित तौैर पर नेता ने रास्ता बदलने को कहा था
  • सोशल मीडिया पर नेता की आलोचना होने लगी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के कथित तौर पर रैली में एंबुलेंस को रास्ता ने दिए जाने को लेकर उन्‍होंने ट्वीट किया है. दिलीप घोष ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया और कहा, "कृष्णानगर में एक खाली एंबुलेंस को शांतिपूर्ण सभा में भेजा गया जिससे अफरा-तफरी मचे. एंबुलेंस ड्राइवर काफी देर तक वहीं खड़ा रहा. इस मौके पर 25000 लोग मौजूद थे जिन्होंने ये सब देखा. मौके पर मीडिया कर्मी भी मौजूद थे." इसके बाद दिलीप घोष ने लिखा, "यह बीजेपी की संस्कृति है कि लाखों की भीड़ में भी एंबुलेंस को जाने दें."

  दरअसल इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसे लेकर कहा जा रहा था कि दिलीप घोष और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता देने से इंकार कर दिया और रास्ता बदल लेने को कहा. बता दें कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में बीजेपी ने एक रैली का आयोजन किया था. इस दौरान बीजेपी समर्थक सड़क पर खड़े थे. वहां से जब एक एंबुलेंस ने निकलने की कोशिश की तो कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को जाने नहीं दिया. 

Advertisement

सांसद दिलीप घोष पर आरोप लगाए जा रहे थे कि उन्होंने खुद ये देखने के बावजूद कि एंबुलेंस रास्ता दिए जाने का इंतजार कर रही थी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को रास्ता देने के लिए कहने की जगह एंबुलेंस ड्राइवर को ही कहा कि दूसरे रूट से एंबुलेंस ले जाए.   

कुछ लोग इस वीडियो की तुलना बेंगलुरू के उस वीडियो से कर रहे हैं जहां सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध कर रहे हजारों लोगों ने एक एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दिया था.

Advertisement

देखें वीडियो- बेंगलुरु में CAA के खिलाफ विशाल प्रदर्शन के बीच भीड़ ने बनाया एंबुलेंस के लिए रास्ता

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article