मिशन मध्यप्रदेश को लेकर अमित शाह ने की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र में मंत्रीपद का ऑफर- सूत्र

विनय सहस्त्रबुद्धे की निगरानी में ही मंगलवार की शाम सात बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक होगी.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
शिवराज के साथ अमित शाह ने की बैठक (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने शिवराज सिंह चौहान के साथ की बैठक
  • विनय सहस्त्रबुद्धे मंगलवार को जाएंगे मध्यप्रदेश
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र में मंत्रीपद का ऑफर- सूत्र
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में सिंधिया खेमे के विधायकों की नाराजगी के बाद भाजपा की सरकार बनने की संभावना दिखने पर गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार की देर रात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अपने आवास पर बैठक की. रात साढ़े नौ बजे से शुरू हुई यह बैठक करीब 11 बजे तक जारी रही. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल रहे.भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने के लिए तैयार है. केंद्र में उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है. कमलनाथ सरकार के गिरने की स्थिति में बनने वाली नई सरकार में सिंधिया खेमे को एक उपमुख्यमंत्री पद भी भाजपा दे सकती है. सूत्रों का यह भी कहना है कि सिंधिया तक बात पहुंचा दी गई है. अब सिंधिया पर सब कुछ निर्भर है कि वह क्या फैसला लेते हैं.

MP : सियासी संकट के बीच कमलनाथ सरकार के 20 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल के विस्तार की योजना

इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को मंगलवार को भोपाल भेजने का फैसला लिया गया. विनय सहस्त्रबुद्धे की निगरानी में ही मंगलवार की शाम सात बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. मध्य प्रदेश की राजनीति में मंगलवार के दिन को निर्णायक माना जा रहा है.

CM कमलनाथ के मंत्री ने ही कहा- हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की उपेक्षा या अनादर सरकार करेगी तो...

Advertisement

दरअसल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सीट और प्रदेश अध्यक्ष पद की शर्तें न माने जाने के कारण माना जा रहा है कि सिंधिया अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं. उनके पिता माधवराव सिंधिया की मंगलवार को 10 मार्च को 75वीं जयंती है. माना जा रहा है कि इस दिन सिंधिया बड़ा ऐलान कर सकते हैं. सोमवार से लेकर मंगलवार के बीच सिंधिया प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के करीब डेढ़ दर्जन विधायकों के फोन बंद कर बेंगलुरू में डेरा जमा लेने के बाद से कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं. ये सभी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के बताए जाते हैं. कांग्रेस जहां सिंधिया और उनके कैंप के विधायकों से संपर्क कर मनाने की कोशिश कर रही है वहीं भाजपा सरकार गिराने के लिए जोड़तोड़ की कोशिशों में जुट गई है. मध्य प्रदेश की राजनीति क्या मोड़ लेने वाली है, इसके लिए मंगलवार को होली का दिन निर्णायक माना जा रहा है.

Advertisement

VIDEO:मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 4 मई को 'परिवर्तन', या ममता रिटर्न? | Sucherita Kukreti | Bengal Polls
Topics mentioned in this article