अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला कहा, "बदले की भावना का फल कभी अच्छा नहीं होता"

अखिलेश यादव ने, लखनऊ होर्डिंग मामले (Lucknow Hoarding Case) में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के द्वारा सरकार के विरोध में दिये गए फैसले के बाद राज्य सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला
  • लखनऊ होर्डिंग मामले में होर्डिंग हटाने का निर्देश
  • लखनऊ प्रशासन से 16 मार्च तक मांगी रिपोर्ट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने, लखनऊ होर्डिंग मामले (Lucknow Hoarding Case) में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के द्वारा सरकार के विरोध में दिये गए फैसले के बाद राज्य सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला. अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "दूसरों की तस्वीर चौराहों पर लगवाने वालों की ख़ुद की ही छवि धूमिल हो गयी. इसीलिए कहते हैं बदले की भावना का फल कभी अच्छा नहीं होता.

गौरतलब है कि लखनऊ होर्डिंग मामले (Lucknow Hoarding Case) में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने राज्य सरकार को सभी जगहों से होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए थे. इसके साथ ही अदालत ने लखनऊ प्रशासन से 16 मार्च तक इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है. हाईकोर्ट ने रविवार को यानी छुट्टी वाले दिन इस केस में सुनवाई करते हुए सोमवार को आदेश जारी करने की बात कही थी.

लखनऊ होर्डिंग मामला : इलाहाबाद HC ने पोस्टर हटाने के दिए निर्देश, प्रशासन से 16 मार्च तक मांगी रिपोर्ट

Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर (Govind Mathur) ने होर्डिंग मामले का स्वतः संज्ञान लिया है. यह मामला उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) के उस फैसले से जुड़ा है, जिसके तहत राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते गुरुवार कुछ होर्डिंग्स लगा दिए गए थे. इन होर्डिंग्स में 53 लोगों के नाम, उनकी तस्वीर और पता दर्ज है. पूर्व आईपीएस अफसर एस.आर. दारापुरी (SR Darapuri) और सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेत्री सदफ जफर (Sadaf Zafar) का भी इसमें नाम है.

VIDEO:लखनऊ होर्डिंग्स मामले पर बोली सदफ जफर, कहा- परिवार की जिंदगी भी खतरे में डाल रही है सरकार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article