भारत में कोरोना वायरस के 6 और मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की कुल संख्या हुई 53

भारत में कोरोना वायरस को लेकर 6 नए केस आ गए हैं. कोरोना वायरस से पीड़ित केरल राज्य से पाए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
केरल में कोरोनावायरस के 6 अन्य मामले मिले- फाइल फोटो
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस को लेकर 6 नए केस आ गए हैं. कोरोना वायरस से पीड़ित केरल राज्य से पाए गए हैं. दुनिया में करीब 100 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस का असर पड़ा है, जिसके चलते लाखों लोग चपेट में आ चुके हैं. भारत में अब तक कुल 53 लोग कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. कर्नाटक में कोरोना वायरस के चार मामलों की पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बताया. बता दें, कोरोनावायरस से प्रभावित ईरान में सैंकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं. कोरानावायरस से प्रभावित ईरान से भारतीय वायुसेना का विमान मंगलवार को 58 भारतीयों को लेकर भारत पहुंच गया है. इन 58 भारतीयों को कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वहां से बचाकर लाया गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दी.

महाराष्ट्र के पुणे में दो मामले की हुई पुष्टि, संक्रमित लोगों की संख्या 47 पर पहुंची

विदेश मंत्री ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया था, '58 भारतीयों का पहले जत्था ईरान से दिल्ली आने वाला है. भारतीय वायुसेना का c-17 विमान तेहरान से उड़ चुका है और जल्द ही हिंडन एयरबेस पर उतर जाएगा.'

Advertisement

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने दूतावास के अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों का भी शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन भारतीयों को वहां निकालने में भूमिका निभाई है. उन्होंने लिखा है, 'ईरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों और भारतीय मेडिकल टीम इस चुनौती भरे माहौल में इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए शुक्रिया.' साथ ही उन्होंने भारतीय वायुसेना और ईरान प्रशासन का भी शुक्रिया कहा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं.

कोरोना वायरस: कतर ने भारत और 13 अन्य देशों के लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई

Advertisement

वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चौथे मरीज के संपर्क में आए 76 लोगों को अपने घरों में ही पृथक रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चौथे मरीज का विदेश जाने का इतिहास नहीं रहा है और एक पेटीएमकर्मी के सपंर्क में आने की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है. उन्होंने बताया कि चौथा मरीज एक कार्यक्रम के दौरान पेटीएमकर्मी के संपर्क में आया था. अधिकारियों ने बताया कि चौथा मरीज अभी सफदरजंग अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती है.

Featured Video Of The Day
हरभजन सिंह और...राघव चड्ढा के पंजाब से दो तिहाई सांसद तोड़ने से क्या होगा?
Topics mentioned in this article