विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

'सेक्स एंड द सिटी' की एक्ट्रेस lynn Cohen का 86 साल की उम्र में निधन

फिल्म व रंगमंच की दिग्गज अभिनेत्री लिन कोहेन (lynn Cohen) का निधन हो गया है. वह 86 साल की थीं. लिन हिट टेलीविजन सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' में अपने निभाए गए किरदार मैगडा के लिए मशहूर हैं.

'सेक्स एंड द सिटी' की एक्ट्रेस lynn Cohen का 86 साल की उम्र में निधन
लिन कोहेन (lynn Cohen) का निधन
नई दिल्ली:

फिल्म व रंगमंच की दिग्गज अभिनेत्री लिन कोहेन (lynn Cohen) का निधन हो गया है. वह 86 साल की थीं. लिन हिट टेलीविजन सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' में अपने निभाए गए किरदार मैगडा के लिए मशहूर हैं. शनिवार को डेडलाइन डॉट कॉम ने अपने एक रपट में बताया कि उनकी मैनेजमेंट कंपनी द्वारा की गई घोषणा में मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है.

सलमान खान ने 'बिग बॉस 13' के फिनाले में आसिम रियाज की भतीजी को दी चॉकलेट, Video हुआ वायरल

लिन 'डैमेजेस' और 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. 'द मार्वलस मिसेज मैसेल', 'गॉड फ्रेंडेड मी', 'शिकागो मेड' और 'मास्टर ऑफ नन' जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों वह अतिथि भूमिका में नजर आई थीं.

जहां तक रही फिल्मों की बात, तो वह ऑस्कर में नामांकित स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'म्युनिख' में भी काम कर चुकी हैं. इसमें उनके किरदार का नाम गोल्डा मीर था. वह 'द हंगर गेम्स : कैचिंग फायर' जैसी और भी कई परियोजनाओं का हिस्सा रह चुकी हैं.

सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने पर किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

आखिरी वक्त में उनके साथ उनके पति रोनाल्ड कोहेन थे. अंतिम संस्कार से संबंधित किसी भी बात की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lynn Cohen Died, Lynn Cohen, Lynn Cohen Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com