विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2021

Padma Lakshmi का ट्रंप के कार्यकाल पर तंज, बोलीं- ऐसा लग रहा है हम सब चार साल से बंकर में कैद थे...

Joe Biden Oath Ceremony: अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को पद की शपथ लेने जा रहे हैं. कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति होंगी. ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने पर मशहूर सेलेब्रिटी पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) ने अपना रिएक्शन दिया है.

Padma Lakshmi का ट्रंप के कार्यकाल पर तंज, बोलीं- ऐसा लग रहा है हम सब चार साल से बंकर में कैद थे...
Joe Biden Oath Ceremony: ट्रंप को लेकर पद्मा लक्ष्मी का यूं आया रिएक्शन
  • जो बाइडेन हैं अमेरिका के अगले राष्ट्रपति
  • कमला हैरिस बनेगी उप-राष्ट्रपति
  • पद्मा लक्ष्मी का ट्रंप को लेकर यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

Joe Biden Oath Ceremony: अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को पद की शपथ लेने जा रहे हैं. कमला हैरिस (Kamala Harris vice president) अमेरिका की उपराष्ट्रपति होंगी. इस तरह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल खत्म हो चुका है और नए राष्ट्रपति सत्ता संभालेंगे. जो बाइडेन (Joe Biden Inauguration) के राष्ट्रपति बनने को लेकर ट्विटर पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं, और कई सेलेब्रिटीज हैं जो इसे लेकर पक्ष रख रहे हैं. मशहूर एक्ट्रेस, शेफ और मॉडस पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) लगातार डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली को लेकर निशाना बनाती आई हैं और उन्होंने अब ट्रंप की विदाई को लेकर ट्वीट किया है जो ट्विटर पर खूब पढ़ा जा रहा है. 

Master Box Office Collection Day 7: 'मास्टर' का धमाका 7वें दिन भी जारी, कमाए इतने करोड़

पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) ने  डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल को खत्म होने को लेकर राहत की सांस ली है और लिखा है, 'मुझे ऐसा लग रहा है जैसे हम सब लोग चार साल से सामूहिक रूप से बंकर में कैद थे और कल हमें दिन के उजाले की हल्की सी झलक देखने को मिलेगी.' इस तरह जो बाइडेन (Joe Biden) को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं और लोग अमेरिका में एक नई शुरुआत की आस लगाए हुए हैं. 

Bigg Boss 14: एजाज ने घर से बाहर आते ही रुबिना पर निकाला गुस्सा, बोले- सलमान सर ने साफ कर दिया कि...

बता दें कि पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) का पूरा नाम पद्मा पारवती लक्ष्मी वैद्यनाथन है. वह लेखक, एक्टिविस्ट, मॉडल, टेलीविजन एक्सपर्ट और एक जानी-मानी फूड एक्सपर्ट हैं. वह चार कुक बुक्स लिख चुकी हैं और यह काफी फेमस भी हुई है. पद्मा लक्ष्मी कई भारतीय और विदेशी फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं. वह कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन के साथ 'बूम' फिल्म में नजर आई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padma Lakshmi, Joe Biden, Donald Trump, Joe Biden Oath Ceremony, Joe Biden Inauguration, Kamala Harris Vice President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com