विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

बेटी जन्म के दौरान क्यों अपराधबोध महसूस कर रही थी हिलेरी डफ

बेटी को जन्म देने के बाद इस एक्ट्रेस ने किया था अपरादबोध महसूस, यह थी बड़ी वजह.

बेटी जन्म के दौरान क्यों अपराधबोध महसूस कर रही थी हिलेरी डफ
हिलेरी डफ (Hilary Duff) ने 2018 में बेटी को दिया था जन्म
नई दिल्ली:

अभिनेत्री हिलेरी डफ (Hilary Duff) अपने बेटे लुका के जीवन में अपनी नवजात बेटी को शामिल कर अपराधबोध महसूस कर रही हैं. एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, डफ और मैथ्यू कोमा की बेटी बैंक्स का जन्म साल 2018 में हुआ. अभिनेत्री ने बताया कि परिवार में नए सदस्य के शामिल होने से उनके सात साल के बेटे लुका को घुलने-मिलने में थोड़ी मुश्किल हुई. लुका अभिनेत्री और उनके पूर्व पति माइक कॉमरी  (Mike Connery) का बेटा है.

तापसी पन्नू की 'थप्पड़' का ट्रेलर देख जागी महिला, बोलीं- पति के खिलाफ दर्ज कराऊंगी मारपीट की शिकायत...देखें Video

डफ (Hilary Duff) ने यूएस वीकली से कहा, "अपराधबोध यह था कि मैं उसे ऐसी दुनिया में लेकर आई जो काफी बड़ी थी. बात सिर्फ इतनी है कि लंबे समय तक हम और सिर्फ वह (लुका) साथ थे, ऐसे में बेटी का आना उसके लिए ऐसा था कि 'क्यों .. आप ऐसा क्यों करोगी? मुझे सच में जैसा चल रहा है, वही पसंद है'. हालांकि यह क्रूरता नहीं थी, लेकिन यह बहुत दुखद था. मैं बस यह सोच रही थी कि 'मैं इसे कैसे पलट सकती हूं? लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है'."

महाराष्ट्र सरकार ने दी 'मुंबई 24 घंटे' की नीति को मंजूरी, तो सलमान खान के भाई बोले-नागरिकों की सुरक्षा..

अभिनेत्री ने बताया कि हालांकि बैंक्स के जन्म के बाद उनके बेटे ने तालमेल बिठा ही लिया. अभिनेत्री ने कहा, "यह सबसे बेहतर है. वह जानता है कि उसे उसकी बहन की रक्षा करनी है... यह वास्तव में प्यारा है जिस तरह से वह उसका ध्यान रखता है."

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hilary Duff, Hilary Duff Gives Birth To Girl, Hilary Duff Instagram, हिलेरी डफ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com