विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

अवॉर्ड शो में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने दिया राजनीतिक भाषण, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने यूं कसा तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बेटे एरिक ट्रंप (Eric Trump) ने साल 2020 के अकादमी पुरस्कारों में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) को उनके राजनीतिक भाषण के लिए अपने निशाने पर ले लिया है.

अवॉर्ड शो में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने दिया राजनीतिक भाषण, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने यूं कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की फाइल फोटो
  • हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट पर डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का निशाना
  • अकादमी पुरस्कारों में ब्रैड पिट के राजनीतिक भाषण पर कसा तंज
  • एरिक ट्रंप ने ऑस्कर में कम रेटिंग के लिए ब्रैड पिट को जिम्मेदार ठहराया
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बेटे एरिक ट्रंप (Eric Trump) ने साल 2020 के अकादमी पुरस्कारों में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) को उनके राजनीतिक भाषण के लिए अपने निशाने पर ले लिया है. एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पिट को 'स्मग एलीटिस्ट' (एक ऐसा दंभी इंसान जो यह सोचता है कि संभ्रात वर्ग द्वारा समाज पर शासन किया जा सकता है या किसी भी व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकता है) बताते हुए एरिक ने ऑस्कर में कम रेटिंग के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है.

राजपाल यादव करने बैठे थे हिसाब-किताब, तभी पत्नी का आया फोन और पीटने लगे सिर...देखें Video

सोमवार देर रात एरिक ने इंस्टाग्राम पर फॉक्स बिजनेस की एक पोस्ट साझा की, जिसमें 92वें वार्षिक पुरस्कार समारोह से पिट की एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है : "ऑस्कर रेटिंग्स में 25 प्रतिशत गिरावट हुई है, जो अब तक सबसे ज्यादा है." ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने लाइव समारोह में दर्शकों की रूचि में कमी पर लिखा, "शायद इसलिए क्योंकि अमेरिकियों को स्मग एलीटिस्ट द्वारा भाषण सुनना पसंद नहीं."

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं किया नागिन डांस, शोरगुल से गूंज उठा स्टेडियम- देखें Video

उन्होंने इसके साथ ही लिखा, "इसकी भव्यता ही खो गई, अमेरिकियों ने अपने घरों से इन जैसे लोगों को बाहर रखा." एरिक के साथ सहमति जताते हुए एक यूजर ने इसके कमेंट सेक्शन में लिखा, "मैं इसी वजह से कोई पुरस्कार समारोह नहीं देखता हूं." एक ने लिखा, "समय की बर्बादी. मैंने भी नहीं देखा. इन कलाकारों को हमसे नहीं बल्कि हमारे पैसों से प्यार है. इनकी फिल्में देखना बंद कर दें, तभी इन्हें हमारे सोच की परवाह होगी."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Eric Trump, Brad Pitt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com