Navel Oiling Health Benefits: आयुर्वेद(Ayurveda) में नाभि को शरीर का ऊर्जा केंद्र माना गया है. यही वह स्थान है, जिससे गर्भावस्था(pregnancy) के दौरान शिशु को पोषण मिलता है और जन्म के बाद भी यह कई महत्वपूर्ण नसों और रक्त वाहिकाओं का केंद्र बना रहता है. विशेषज्ञों का मानना है कि नाभि(navel) में नियमित रूप से तेल लगाने से शरीर को भीतर से पोषण मिलता है, पाचन सुधरता है, तनाव कम होता है और त्वचा भी स्वस्थ बनी रहती है. नीचे जानें, कौन-सा तेल किस समस्या में सबसे कारगर है और इसे लगाने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.
नाभि में तेल लगाने के फायदे क्या हैं? (Nabhi Mein Tel Lagane Ke Fayde)
नाभि के आसपास शरीर की कई सूक्ष्म नसें जुड़ी होती हैं. जब यहां तेल लगाया जाता है, तो उसका असर धीरे-धीरे पूरे शरीर तक पहुंचता है.
- नाभि में तेल लगाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, जिससे भोजन बेहतर तरीके से पचता है.
- यह गैस, सूजन और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.
- नियमित रूप से तेल लगाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.
- यह मानसिक तनाव, चिंता और चिड़चिड़ापन को कम करने में सहायक होता है.
- नाभि के जरिए लगाए गए तेल से हार्मोनल असंतुलन में सुधार देखा जा सकता है.
- यह नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है, जिससे गहरी और सुकूनभरी नींद मिलती है.
- नाभि में उपयुक्त तेल लगाने से त्वचा स्वाभाविक रूप से साफ, नरम और चमकदार बनती है.
कैसे करें सही तेल का चुनाव? (Kaise Karein Sahi Tel ka Chunav)
ऊपर बताए गए फायदों को पाने के लिए सही तेल का चुनाव करना सबसे जरूरी है.
सरसों का तेल नाभि पर लगाने से क्या पेट की सूजन और गैस में राहत मिलती है ? (Sarson Ka Tel Nabhi Par Lagane Se Kya Pet Ki Sujan Aur Gas Kum hoti Hai)
- सरसों का तेल (Sarson Ka Tel) उन लोगों के लिए लाभदायक है जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएँ अक्सर परेशान करती हैं।सरसों का तेल नाभि में लगाने से पेट की सूजन और गैस कम होती है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है.
- यह पेट के अंगों को सक्रिय करता है और भोजन को आसानी से पचने में मदद करता है.
- ठंडे मौसम में शरीर को गर्म रखने के कारण यह विशेष रूप से उपयोगी रहता है.
- कफ प्रकृति वाले लोगों के लिए भी यह तेल अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
- नियमित रूप से हल्के हाथों से सरसों के तेल(Sarson Ke Tel) से मालिश करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है.
क्या नीम या नारियल का तेल नाभि पर लगाने से त्वचा के मुंहांसे कम होते हैं? (Kya neem ya nariyal tel Ka nabhi par lagane se twacha ke muhase kum hote hai)
- नीम और नारियल दोनों तेल शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करने और त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं.
- नीम या नारियल तेल (Neem Ya Nariyal Tel) लगाने से त्वचा की इंफ्लेमेशन और मुंहासों की समस्या में राहत मिलती है.
- नारियल तेल संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है.
- नाभि में इन तेलों की मालिश करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है, जिससे हल्कापन महसूस होता है.
Yeh Bhi Padhein: उज्जैन के वृद्धकालेश्वर महादेव के दर्शन के बिना अधूरे हैं महाकाल के दर्शन, जानें कैसे पहुंचे यहां
क्या अरंडी का तेल नाभि पर लगाने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है? (Kya Arandi Ka Tel Nabhi Par Lagane Se Dard Aur Sujan Mein Aaram Milta Hai)
- अरंडी तेल (Arandi Tel) अपने प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है.
- यह तेल जोड़ों के दर्द को कम करता है और शरीर की अकड़न को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है.
- अरंडी का तेल लगाने से मांसपेशियों की सूजन में कमी आती है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है.
क्या शुद्ध देसी घी नाभि पर लगाने से मानसिक तनाव और बेचैनी कम होती है? (Kya Nabhi Par Desi Ghee Lagane Se Mansik Tanav Aur Becheni Kum Hoti Hai)
- देसी घी (Desi Ghee) को नर्वस सिस्टम को पोषण देने वाला सर्वोत्तम पदार्थ माना गया है.
- नाभि पर देसी घी लगाने से मानसिक तनाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन कम होता है.
- यह हार्मोनल असंतुलन को सुधारने में भी मदद करता है, जिससे शरीर अधिक संतुलित महसूस करता है.
- महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है क्योंकि यह अनियमित पीरियड्स और कमजोरी की स्थिति में राहत देता है.
क्या बादाम का तेल नाभि पर लगाने से नींद अच्छी आती है? (Kya Badam Ka Tel Nabhi Par Lagane Se Neend Achhi Aati Hai)
- नींद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बादाम का तेल (Badam Ka Tel) एक प्रभावी विकल्प है.
- .नाभि में बादाम तेल की मालिश करने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे मन शांत होता है.
- यह आरामदायक और गहरी नींद पाने में सहायता करता है, जिससे अगला दिन अधिक ऊर्जा और ताजगी के साथ शुरू होता है.
Watch Video: अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














