"हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!" खाने में हो रही मिलावट पर बोले Rajya Sabha में AAP MP Raghav Chadha, क्यों ये खबर आपके लिए जरूरी है...

Latest News on Food Adulteration: अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि जो भी चीज आप खा रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं? तो नीचे बताई गई कुछ टिप्स से आप पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raghav Chadha on Food Adulteration in Parliament

Latest News on Food Adulteration: हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन में खाने की मिलावट को लेकर मुद्दा उठाया. जहां उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की हेल्थ को ध्यान में रखते रोजमर्रा की जरूरती चीजों में हो रही मिलावट को लेकर कई बाते कहीं. रिसर्च स्टडी का हवाला देते हुए राघव ने सदन को बताया कैसे आजकल दूध में मिलावट की जा रही है, सब्जियों में ऑक्सीटोसिन मिलाया जाता है और पनीर में स्टार्च और कास्टिक सोडा मौजूद होता है. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि जो भी चीज आप खा रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं? तो नीचे बताई गई कुछ टिप्स से आप पता लगा सकते हैं.

भोजन में मिलावट की पहचान कैसे करें?

तो आइए, डॉ. समीर भाटी से जानते हैं कि घर पर कैसे पता लगाया जा सकता है कि बाहर से लाई गई चीजें असली हैं या नकली. 

दूध: एक चम्मच दूध को ठंडा करके उसमें कुछ बूंदें आयोडीन की डालें. दूध नीला पड़ने लगे तो स्टार्च की मिलावट है क्योंकि असली दूध का रंग नहीं बदलता.

खोया : खोया की जांच करने के लिए, इसे अपने हाथ में रखें और सूंघें. अगर इसमें घी जैसी खुशबू आती है, तो यह शुद्ध हो सकता है. इसके अलावा, अगर आप इसे खाते हैं और यह ज्यादा चिपचिपा लगता है, तो इसमें मिलावट हो सकती है.

काजू: डॉक्टर के अनुसार काजू की जांच करने के लिए, टूटे हुए काजू से बचें क्योंकि उनमें अक्सर मिलावट होती है. इसके अलावा, काजू पर पानी की कुछ बूंदें डालें और लिटमस पेपर से जांच करें. अगर पेपर का रंग बदलता है, तो काजू में मिलावट हो सकती है.

गुड़: गुड़ की शुद्धता जांचने के लिए, इसे टुकड़ों में तोड़कर देखें. अगर गुड़ आसानी से टूट जाता है, तो यह शुद्ध है, लेकिन अगर यह टूटने में समय लेता है, तो इसमें मिलावट हो सकती है.

Advertisement

घी:असली घी की खुशबू हल्की और नेचुरल होती है. अगर घी में बहुत तेज या परफ्यूम जैसी खुशबू है, तो इसमें एसेंस मिलाया गया है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें:रात को सोने से पहले ब्रश करना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी बार ब्रश करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad 3 Sisters Case: Note लिखते समय क्या सोच रही थी बहनें? हैंडराइटिंग से क्या बता रहे Expert?