क्या रात में फल खाने से नुक्सान होता है? फल खाने का सही समय क्या है? जानिए एक्सपर्ट की राय

Raat Mein Fal Khane Ke Nuksaan: दिनभर की भागदौड़ के बाद कई लोग रात का समय अक्सर हल्का और हेल्दी खाने के लिए चुनते हैं. कई लोग डिनर के बाद या उसकी जगह फल खाना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सबसे हेल्दी ऑप्शन है. लेकिन क्या सच में रात में फल खाना शरीर के लिए फायदेमंद है, या यह आदत आपकी सेहत पर उल्टा असर डाल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raat Mein Fal Khane Ke Nuksaan
Pexels

Raat Mein Fal Khane Ke Nuksaan: दिनभर की भागदौड़ के बाद कई लोग रात का समय अक्सर हल्का और हेल्दी खाने के लिए चुनते हैं. कई लोग डिनर के बाद या उसकी जगह फल खाना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सबसे हेल्दी ऑप्शन है. लेकिन क्या सच में रात में फल खाना शरीर के लिए फायदेमंद है, या यह आदत आपकी सेहत पर उल्टा असर डाल सकती है. इस सवाल को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहता है और अलग-अलग राय सुनने को मिलती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फल पोषण से भरपूर होते हैं और इनमें विटामिन (Vitamins), फाइबर (Fibre) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं. लेकिन इन्हें खाने का सही समय भी उतना ही जरूरी होता है. रात में फल खाने से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

रात में फल खाने के नुकसान

रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. ऐसे में फल में मौजूद नेचुरल शुगर ठीक से पच नहीं पाती. इससे ब्लोटिंग (Bloating), गैस (gas) या एसिडिटी (Acidity) जैसी दिक्कत हो सकती है. खासकर तरबूज, आम या केला जैसे मीठे फल रात में खाने से परेशानी बढ़ सकती है.

क्या रात में कभी भी नहीं खाना चाहिए फल?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि रात में फल खाना पूरी तरह गलत है. अगर आप हल्का महसूस करना चाहते हैं तो कम शुगर वाले फल जैसे सेब या पपीता सीमित मात्रा में खा सकते हैं. ध्यान रखें कि सोने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले फल खाएं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Papaya Ginger Smoothie: गर्मी में पेट को हल्का और दुरुस्त रखने के लिए पिएं पपीता-जिंजर स्मूदी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

फल खाने का सही समय क्या है?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दिन का होता है. इस समय शरीर उन्हें बेहतर तरीके से पचा पाता है और पूरा पोषण मिलता है.

Advertisement

फल सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन उनका सही समय और मात्रा जानना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप रात में फल खाते हैं तो अपनी बॉडी के सिग्नल्स पर ध्यान दें और जरूरत के अनुसार बदलाव करें.

Watch Video: कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War BIG BREAKING | ईरान के पावर प्लांट पर हमले रोके: Trump | Breaking | Top News