अगर मैं रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पियूँ तो क्या होगा, चेहरे पर आएगा निखार और शरीर रहेगा एनर्जेटिक

Khali Pet Pani Pine Ke Fayde: नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन की शुरुआत एक गिलास सादे पानी से करनी चाहिए. यह छोटी-सी आदत शरीर को तुरंत हाइड्रेट करती है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए?
सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए?

Khali Pet Pani Pine Ke Fayde: नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन की शुरुआत एक गिलास सादे पानी से करनी चाहिए. यह छोटी-सी आदत शरीर को तुरंत हाइड्रेट करती है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है. एनएचएम के अनुसार, रात भर सोने के दौरान शरीर से काफी पानी निकल जाता है, जिससे सुबह तक डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है. एक गिलास पानी पीने से यह कमी तुरंत पूरी हो जाती है और शरीर नए सिरे से सक्रिय हो उठता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, इसमें नींबू या शहद मिलाना वैकल्पिक है, लेकिन सादा पानी सबसे अच्छा माना जाता है. ज्यादा ठंडा या बहुत गर्म पानी के सेवन से बचें, धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए, एक साथ बहुत ज्यादा न पिएं. इस छोटी आदत को दिनचर्या में शामिल कर लंबे समय तक सेहतमंद रहा जा सकता है. सुबह पानी से शुरू होने वाला दिन तरोताजा, एनर्जी से भरपूर और सकारात्मक रहता है.

पानी पीने का सही तरीका क्या है?
Photo Credit: Freepik

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

  • इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है. पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है, इससे इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. सुबह पानी पीने से आंतों की मूवमेंट तेज होती है. पेट साफ रहता है और भोजन अच्छी तरह पचता है, इससे एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी कम होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है.
  • सुबह का एक गिलास पानी वजन घटाने में भी सहायक है. सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है और भूख भी नियंत्रित रहती है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है. साथ ही पर्याप्त पानी से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, इससे चेहरा चमकदार दिखता है, झुर्रियां कम होती हैं और मुंहासे जैसी समस्याएं भी घटती हैं.
  • कब्ज से परेशान लोगों के लिए भी एक गिलास पानी राहत देता है. सुबह पानी पीने से आंतों में नमी बनी रहती है और मल त्याग आसान हो जाता है। नियमित रूप से यह आदत अपनाने से कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: इफ्तार का जायका: जामा मस्जिद के पास के वो 5 ठिकाने जो हर फूडी का सपना है

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: America के Oil Tanker पर ईरान का बड़ा हमला! समुद्र के बीच जलता दिखा जहाज | NDTV