बाल झड़ना बंद नहीं हो रहा? जानिए रोज़मेरी ऑयल और प्याज के तेल में कौन देगा बेहतर रिजल्ट

Rosemary Oil And Onion Oil Benefits For Hair Fall: आज के समय में बालों का झड़ना, पतले होना और ग्रोथ रुक जाना एक आम परेशानी बन चुकी है. बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और खानपान का असर सबसे पहले बालों पर ही नजर आता है. ऐसे में लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़कर नेचुरल उपायों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर रोज़मेरी ऑयल और प्याज का तेल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. लेकिन सवाल यही है कि आखिर बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल ज्यादा बेहतर है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Rosemary Oil And Onion Oil Benefits For Hair Fall
Unsplash

Rosemary Oil And Onion Oil Benefits For Hair Fall: आज के समय में बालों का झड़ना, पतले होना और ग्रोथ रुक जाना एक आम परेशानी बन चुकी है. बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और खानपान का असर सबसे पहले बालों पर ही नजर आता है. ऐसे में लोग महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़कर नेचुरल उपायों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर रोज़मेरी ऑयल और प्याज का तेल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. सोशल मीडिया पर इनके फायदों की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन सवाल यही है कि आखिर बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल ज्यादा बेहतर है.

रोज़मेरी ऑयल क्यों बन रहा है फेवरेट?

रोज़मेरी ऑयल एक हर्बल एसेंशियल ऑयल है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बढ़ाने का काम करता है. इससे बालों की जड़ों तक बेहतर पोषण पहुंचता है और हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में सुधार देखने को मिल सकता है. यह तेल खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जो बाल झड़ने (Hair Fall) और हेयर थिनिंग (Hair Thining) की समस्या से जूझ रहे हैं. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि इसका असर हेयर ग्रोथ ट्रीटमेंट जितना प्रभावी हो सकता है.

प्याज का तेल क्यों है भरोसेमंद?

प्याज का तेल सल्फर (Sulphur) से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह स्कैल्प (Scalp) को पोषण देता है और डैमेज बालों (Damaged Hair) को रिपेयर (Repair) करने में सहायक हो सकता है. अगर आपको बाल टूटने, डैंड्रफ (Dandruff) या कमजोर बालों की समस्या है तो यह तेल काफी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि इसकी गंध थोड़ी तेज होती है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आती.

कौन सा तेल है आपके लिए सही?

अगर आपका लक्ष्य बालों की ग्रोथ बढ़ाना और स्कैल्प हेल्थ सुधारना है तो रोज़मेरी ऑयल बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर बाल कमजोर हैं और ज्यादा टूटते हैं तो प्याज का तेल ज्यादा असरदार साबित हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़े: डाइट कर रहे हैं लेकिन घट नहीं रहा वजन? आपकी हेल्दी स्नैकिंग की आदतें बन सकती हैं वजह

ऐसे करें सही इस्तेमाल

रोज़मेरी ऑयल को हमेशा किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं. हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल अच्छा माना जाता है. प्याज के तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और 1 से 2 घंटे बाद धो लें. नियमित इस्तेमाल से ही बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.

Advertisement

किसी भी तेल को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर स्कैल्प सेंसिटिव (Sensitive) है या एलर्जी (Allergy) की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.दोनों तेल अपने-अपने फायदे रखते हैं. सही चुनाव आपकी बालों की जरूरत पर निर्भर करता है. नियमित देखभाल और सही तेल से ही बालों की सेहत बेहतर बन सकती है.

Video Watch: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Donald Trump का 48 Hours Ultimatum: Iran का पलटवार, Dimona Nuclear Site पर हुआ भयंकर हमला