इन बर्तनों में खाएंगे खाना तो बढ़ेगी आपकी उम्र और इम्युनिटी दोनों

कांसे के बर्तन आयुर्वेद में अत्यंत लाभदायक माने गए हैं. यह पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करते हैं. हालांकि, दूध या खट्टी चीजें कांसे में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कांसे के बर्तन आयुर्वेद में अत्यंत लाभदायक माने गए हैं.

How to boost immunity : हमारे रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन सिर्फ खाना पकाने या खाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमारी सेहत पर भी गहरा असर डालते हैं. आयुर्वेद में भी यह बताया गया है कि किस धातु के बर्तन में भोजन करना शरीर के लिए कितना लाभदायक या हानिकारक हो सकता है.  हर बर्तन की अपनी अलग विशेषता होती है, जो शरीर की ऊर्जा, पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ओवर-ऑल हेल्थ को प्रभावित करती है.

यह भी पढ़ें

हर दिन सुबह बादाम खाने के हैं 8 गजब के फायदे, जानिए यहां

सोने के बर्तन में खाने के फायदे

सबसे पहले बात करते हैं सोने के बर्तन की. सोना शरीर में ऊर्जा का संचार करता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है और मेंटल पीस प्रदान करता है. इसमें खाया गया भोजन शरीर को पोषण देता है और इम्युनिटी मजबूत बनाता है. हालांकि, सोना बहुत महंगा होता है, इसलिए इसका रोजाना प्रयोग पॉसिबल नहीं है.

यह भी पढ़ें

हर दिन सुबह बादाम खाने के हैं 8 गजब के फायदे, जानिए यहां

चांदी के बर्तन में खाने के फायदे

इसके बाद आती है चांदी. चांदी के बर्तनों में खाना खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और यह बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करती है. लेकिन हर प्रकार का भोजन चांदी में नहीं खाया जा सकता, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए.

कांस के बर्तन में खाने के फायदे

कांसे के बर्तन आयुर्वेद में अत्यंत लाभदायक माने गए हैं. यह पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करते हैं. हालांकि, दूध या खट्टी चीजें कांसे में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है.

तांबे के बर्तन में खाने के फायदे

तांबे के बर्तन भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें रखा पानी शरीर से विषाक्त तत्वों को निकालने में मदद करता है और लीवर को मजबूत बनाता है. लेकिन तांबे के बर्तनों में दाल या दूध जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

पीतल के बर्तन में खाने के फायदे

पीतल के बर्तन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं, लेकिन इनमें रखे गए दूध या घी जल्दी खराब हो जाते हैं.

Advertisement
लोहे के बर्तन में खाने के फायदे

लोहे के बर्तन आयरन की कमी को पूरा करते हैं और रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाते हैं, लेकिन इनका संपर्क खट्टी चीजों से नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे जंग लगने का खतरा रहता है.

आजकल सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाले स्टील के बर्तन टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं, लेकिन इनसे कोई विशेष स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता. वहीं, एल्युमिनियम के बर्तन हल्के और सस्ते जरूर हैं, परंतु लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. एल्युमिनियम शरीर में जमा होकर अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है.

Advertisement

मिट्टी के बर्तन सबसे प्राकृतिक और पारंपरिक विकल्प हैं. इनमें पका खाना स्वादिष्ट होता है और यह ठंडक बनाए रखते हैं. हालांकि, इन्हें संभालना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि ये नाजुक होते हैं और जल्दी टूट सकते हैं.

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bihar Elections: तो क्या NDA का साथ छोड़ेंगे चिराग पासवान? | Chirag Paswan | NDA | Meenakshi