काले प्लास्टिक के डिब्बों में क्या आ रहा आपका ऑनलाइन खाना? पड़ सकता है सेहत को भारी!

Harmful Effects Of Black Plastic Food Container: आजकल बाहर से खाना मंगाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऑफिस हो या घर, ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस काले प्लास्टिक डिब्बे में खाना आता है, वह आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harmful Effects Of Black Plastic Food Container
Pexels

Harmful Effects Of Black Plastic Food Container: आजकल बाहर से खाना मंगाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऑफिस हो या घर, ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस काले प्लास्टिक डिब्बे में खाना आता है, वह आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है. हाल ही में इस मुद्दे पर चर्चा बढ़ी है और एक्सपर्ट्स भी इसे लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं.

कैसे बनते हैं ये काले डिब्बे?

काले प्लास्टिक कंटेनर अक्सर रिसाइकल (Recycle) किए गए प्लास्टिक(Plastic) से बनाए जाते हैं. कई बार इसमें इलेक्ट्रॉनिक कचरे (Electronic Waste) का भी इस्तेमाल होता है. इन्हें मजबूत और आग से सुरक्षित बनाने के लिए खास तरह के केमिकल (Chemical) मिलाए जाते हैं. दिक्कत यह है कि ये केमिकल पूरी तरह स्थिर नहीं होते और समय के साथ बाहर निकल सकते हैं.

गर्म खाना डालना क्यों हो सकता है नुकसानदायक?

जब इन डिब्बों में गरम या तेल वाला खाना रखा जाता है, तो प्लास्टिक से छोटे-छोटे कण (Particles) निकलकर खाने में मिल सकते हैं. इन्हें माइक्रोप्लास्टिक (Microplastic) कहा जाता है. इसके अलावा BPA और फ्थेलेट्स (Phthalates) जैसे केमिकल भी शरीर में पहुंच सकते हैं. ये तत्व हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं और शरीर के कई सिस्टम पर असर डालते हैं.

यह भी देखें- सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं फिट! जानें आसान वीकेंड वर्कआउट का सही तरीका

Advertisement

एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

स्टडीज में यह पाया गया है कि कई ब्लैक प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में टॉक्सिक केमिकल (Toxic Chemical) मौजूद होते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से शरीर में धीरे-धीरे टॉक्सिन (Toxins) जमा हो सकते हैं. इससे हार्मोनल गड़बड़ी (Harmonal Problems), दिल (heart) से जुड़ी समस्याएं, डायबिटीज (Diabetes) और प्रजनन (Fertility) संबंधी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि कैंसर (Cancer) से सीधे संबंध पर अभी और रिसर्च चल रही है.

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इन कंटेनर से खास तौर पर बचना चाहिए. इनका शरीर ज्यादा संवेदनशील होता है, इसलिए इनके लिए जोखिम ज्यादा हो सकता है.

Advertisement

क्या करें ताकि रहें सुरक्षित?

अगर आप बाहर से खाना मंगाते हैं, तो उसे तुरंत किसी कांच या स्टील के बर्तन में निकाल लें. प्लास्टिक के डिब्बे में खाना गरम करने से बचें. कोशिश करें कि लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए ग्लास या स्टील के कंटेनर ही चुनें.

सुविधा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले काले प्लास्टिक डिब्बे सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. थोड़ी सी जागरूकता और सही आदतें अपनाकर आप खुद को कई जोखिमों से बचा सकते हैं.

Watch Video: क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Petrol Diesel Price | Israel Iran War के बीच सरकार ने घटाई Excise Duty, क्या बोले Amit Shah?