3 Lakh Girls Immunised: HPV वैक्सीनेशन अभियान को मिला तेज़ रफ्तार सपोर्ट, देशभर में बढ़ी जागरूकता

HPV Vaccination In India: देशभर में लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से बचाने के लिए शुरू किया गया HPV वैक्सीनेशन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस अभियान की शुरुआती सफलता ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकार दोनों को उत्साहित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
HPV Vaccination In India
newsonair.gov.in

HPV Vaccination In India: देशभर में लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से बचाने के लिए शुरू किया गया HPV वैक्सीनेशन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस अभियान की शुरुआती सफलता ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकार दोनों को उत्साहित किया है. खास बात यह है कि महज दो हफ्तों के भीतर ही 14 साल की करीब 3 लाख लड़कियों को यह टीका लगाया जा चुका है. यह आंकड़ा बताता है कि अब समाज में इस टीके को लेकर समझ बढ़ रही है और इस वैक्सीन को सभी जगह अपनाया जा रहा है.

किन राज्यों ने दिखाई बढ़त?

इस अभियान में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, ओडिशा और मिजोरम जैसे राज्य सबसे आगे चल रहे हैं. इन राज्यों में स्कूलों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण का काम तेज गति से किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्कूलों और समुदायों तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बना रही हैं.

क्यों जरूरी है HPV वैक्सीन?

HPV वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (Cervical Cancer) से बचाव के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है. यह कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है. डॉक्टरों का मानना है कि अगर सही उम्र में यह टीका लगाया जाए, तो भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. यही वजह है कि सरकार इस अभियान को बड़े स्तर पर चला रही है.

परीक्षा के बीच भी अच्छा रिस्पॉन्स

दिलचस्प बात यह है कि यह अभियान ऐसे समय में शुरू हुआ जब कई राज्यों में परीक्षाएं चल रही थीं. इसके बावजूद लड़कियों और उनके माता-पिता का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है. इससे साफ है कि लोगों में अब स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

Advertisement

यह भी देखें: जन्म देने की उम्मीद से वंचित महिलाओं को नई जिंदगी, गंभीर एशरमैन सिंड्रोम में नाल से प्राप्त स्टेम सेल थेरेपी से दो सफल जन्म: भारत में पहली रिपोर्ट

आगे और तेज होगा अभियान

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही परीक्षाएं खत्म होंगी, यह अभियान और तेज किया जाएगा. इससे ज्यादा से ज्यादा लड़कियों तक टीका पहुंचाया जा सकेगा. सरकार, स्कूल प्रशासन, स्थानीय निकाय और स्वास्थ्य कर्मचारी मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं.

Advertisement

माता-पिता से खास अपील

विशेषज्ञों और सरकार की ओर से माता-पिता से अपील की जा रही है कि वे अपनी बेटियों को समय पर HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं. यह सिर्फ एक टीका नहीं, बल्कि भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा का एक मजबूत कदम है. यह अभियान देश की बेटियों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Watch Video: महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING