20 20 20 Vision Rule: क्या है 20-20-20 नियम और क्यों माना जाता है इसे आंखों के लिए वरदान

What is 20-20-20 Rule For Eyes: आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर्स समेत अन्य गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है. लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
What are the benefits of the 20-20-20 rule?

What is 20-20-20 Rule For Eyes: आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर्स समेत अन्य गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है. लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में कुछ अभ्यास से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है. बढ़ती आंखों की थकान और कमजोरी को दूर करने में यह कारगर है.

आंखों की देखभाल न करने से क्या होता है?

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और इनकी देखभाल न करने से भविष्य में गंभीर समस्याएं जैसे कमजोर दृष्टि या अन्य नेत्र रोग हो सकते हैं. नियमित रूप से ये सरल एक्सरसाइज अपनाने से आंखों की रोशनी मजबूत रहती है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है.

क्या 20/20/20 नियम से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंखों की सेहत के लिए मंत्रालय ने रोजाना हल्की एक्सरसाइज और सरल नियमों का पालन करने की सलाह दी है.  आयुष मंत्रालय ने सबसे प्रभावी नियम के रूप में 20-20-20 नियम को अपनाने पर जोर दिया है. इस नियम के अनुसार, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर को स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें. यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से आंखों पर तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है.

एक्सपर्ट का क्या कहना है? 

एक्सपर्ट का कहना है कि यह नियम स्क्रीन पर काम करने वाले छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसके अलावा, मंत्रालय ने आंखों की देखभाल के लिए कुछ अन्य सरल उपाय भी सुझाए हैं. इनमें रोजाना सुबह-शाम 2-3 मिनट पॉमिंग करें, इसके लिए दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें, इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है. 

त्राटक करने का सही तरीका क्या है?

त्राटक करें, जैसे मोमबत्ती की लौ या काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें. आंखों की हल्की मालिश करें, आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल-गोल घुमाना और पास-दूर फोकस बदलना भी करें. सबसे महत्वपूर्ण है स्क्रीन टाइम कम करना, अच्छी रोशनी में पढ़ाई या काम करें और पर्याप्त नींद लें.

इसे भी पढ़ें: Guru Ravidass Jayanti: गुरु रविदास जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट कोट्स

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget 2026 | पानी की किल्लत पर लगेगा ब्रेक! Nirmala Sitharaman के बजट में बंपर ऐलान