सोनीपत ट्रिपल मर्डर: TDI फ्लैट्स में पत‍ि-पत्‍नी और मह‍िला का मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने चाकू से क‍िया हमला

हत्यारोपी तीनों की बेरहमी से हत्‍या करने के बाद फरार हो गया. फ्लैट में रहने वाले अन्‍य लोगों के अनुसार, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ व‍िवाद हत्‍या का रूप ले ली. (रिपोर्ट- रमेश कुमार)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. मामले की जांच में जुट गई.

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र से रव‍िवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. टीडीआई के बीपीएल फ्लैट्स में एक सनकी शख्स ने ट्रिपल मर्डर को अंजाम दे दिया. धारदार हथियार से हमला कर पत‍ि-पत्‍नी और एक मह‍िला को मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी गई. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है. पुलिस इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की हर एंगल से जांच में जुटी है.

धारदार हथियार से हमला  

कुंडली के टीडीआई बीपीएल फ्लैट्स में  व‍िजय (50) अपनी पत्‍नी सुनीता (47) पहले मंजिल पर रहते थे. दूसरे मंज‍िल पर स्‍वाति‍ (32) रहती थी. रव‍िवार देर रात बीपीएल फ्लैट में रहने वाले ब्रह्म प्रकाश की व‍िजय से कहासुनी हो गई. आरोप है क‍ि ब्रह्म प्रकाश ने व‍िजय, सुनीता और स्‍वाती को धारदार हथ‍ियार चाकू और रॉड से हमला कर हत्‍या कर दी. व‍िजय सोनीपत के कोट मोहल्‍ला के रहने वाले थे और स्‍वाती बडोली गांव के रहने वाली थी.

चारों तरफ फैला खून 

इतनी बर्बर तरीके से हत्‍या क‍िया क‍ि फ्लैट में चारों तरफ खून फैला गया. पुलिस आरोपी ब्रह्मप्रकाश की तलाश कर रही है, और उसके बैक ग्राउंड की गहनता से जांच कर रही है. ब्रह्म प्रकाश कुंडली में एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए एक के बाद एक तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी.

हत्या की वजह पता कर रही पुलिस 

कुंडली थाना प्रभारी सेठी मल‍िक ने बताया क‍ि टीडीआई बीपीएल फ्लैट्स में पति, पत्नी, और एक महिला  तीन की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है, और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है. आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि इसके पीछे असली वजह क्या थी? 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले पिटाई की, फिर 2 बार कार से कुचला... दिल्ली के पीरागढ़ी में बुर्जुग चौकीदार की हत्या, बेटा बोला- साजिश

Featured Video Of The Day
Pakistan Train Blast: पाक सैनिकों से भरी ट्रेन में BLA का हमला, 24 लोगों की मौत | Breaking News