कंगना–राहुल विवाद पर भाजपा–कांग्रेस में सियासी जंग, कृष्णपाल गुर्जर बोले- राजनीति में भाषा की हो मर्यादा

फरीदाबाद में कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कंगना के बयान के बाद कांग्रेस के पलटवार पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी दलों को मर्यादित भाषा अपनाने की सलाह दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Kangana Ranaut-Rahul Gandhi Controversy: फरीदाबाद में कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर शुरू हुई बयानबाज़ी ने सियासत को गर्मा दिया है. एक तरफ भाजपा नेता कंगना रनौत ने राहुल गांधी को “टपोरी” कहने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी दलों से संयमित और मर्यादित भाषा अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता हो, सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा सबसे जरूरी है.

बयानबाजी से बढ़ी गर्माहट

कंगना रनौत के बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तकरार तेज हो गई. कांग्रेस समर्थकों ने कंगना को लेकर तीखी टिप्पणियाँ कीं. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन भाषा शालीन रहनी चाहिए. उनका कहना था कि किसी भी दल का कार्यकर्ता या नेता हो, उसे सार्वजनिक मंच पर सही शब्दों का प्रयोग करना चाहिए.

‘भाषा की मर्यादा' पर गुर्जर की नसीहत

कृष्णपाल गुर्जर ने याद दिलाया कि अपमानजनक भाषा किसी भी सूरत में ठीक नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से पहले भी मर्यादा लांघने वाले बयान दिए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री और उनके परिवार का उल्लेख भी रहा है. इसके बावजूद उन्होंने दोहराया कि हर दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संयम रखना चाहिए और राजनीति में मर्यादित आचरण अपनाना चाहिए.

असम चुनाव पर भरोसे की बात

असम चुनाव को लेकर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “नीति और नीयत” से अच्छी तरह वाकिफ है. उनके मुताबिक लोग केंद्र की नीतियों पर भरोसा करते हैं और जहां भी चुनाव होते हैं, भाजपा को बहुमत का समर्थन मिलता है. उन्होंने इसे जनविश्वास का परिणाम बताया.

Advertisement

एलपीजी घरेलू सिलेंडर पर आश्वस्ति

घरेलू रसोई गैस को लेकर फैली अफवाहों पर गुर्जर ने साफ कहा कि देश और प्रदेश में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से भ्रमित न होने की अपील की. बड़े (कमर्शियल) सिलेंडरों पर कालाबाजारी रोकने के लिए कुछ सख्ती जरूर हुई है, लेकिन घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई सुचारु है और आगे भी रहेगी.

फरीदाबाद में विकास की मिसाल 

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर वार्ड नंबर 1, फरीदाबाद पहुंचे, जहां लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बने अटल पार्क का उद्घाटन किया गया. उनके अनुसार 2014 से पहले विकास की रफ्तार सुस्त थी, जबकि अब केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के दौरान काम तेजी से हो रहे हैं. अटल पार्क को उन्होंने इसी बदलाव का उदाहरण बताया.

Advertisement

बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 1 के अटल पार्क में आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं. उच्च गुणवत्ता की लाइटिंग, सुसज्जित घास, म्यूज़िक सिस्टम और ओपन जिम. उनका कहना है कि इससे सिर्फ़ वार्ड के निवासियों को नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों को भी लाभ मिलेगा. उद्देश्य है कि परिवारों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो.

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran | ट्रंप के फैसले पर क्यों भड़के Irani पैनलिस्ट, कर दी ये मांग! | War News