पत्नी ने प्रेमी संग होटल से बनाकर भेजा डांस वीडियो, देखने के बाद रोहतक के युवक ने किया सुसाइड

मृतक का नाम मगन बताया जा रहा है और उसने 18 जून को खेत में फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि उसकी पत्‍नी का प्रेमी महाराष्‍ट्र पुलिस में जवान है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोहतक:

हरियाणा के रोहतक जिले के डोभ गांव में एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाया और फिर इसे पति के पास भेज दिया. इस वीडियो के बाद पति ने अपने ही खेत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन मरने से पहले युवक ने 4 मिनट 2 सेकंड का वीडियो बनाया और अपनी मौत के लिए पत्‍नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है.  बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी महाराष्‍ट्र पुलिस में जवान है. 

18 जून को की आत्‍महत्‍या 

आत्‍महत्‍या से पहले जो वीडियो युवक ने रिकॉर्ड किया है, उसमें उसने कई बड़े राज खोले हैं. मृतक का नाम मगन बताया जा रहा है और उसने 18 जून को खेत में फांसी लगा ली. मगन ने अपने वीडियो में कहा है कि उसकी पत्‍नी दिव्‍या और महाराष्‍ट्र पुलिस में तैनात उसके प्रेमी दीपक ने उस पर दबाव बनाया. दोनों बार-बार उससे पैसे की मांग कर रहे थे. मगन ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक वीडियो उसे भेजा है जिसमें वह दीपक के साथ अश्लील डांस कर रही है. 

पत्‍नी को दिए 5 लाख 

मगन ने वीडियो में बताया है कि उसकी पत्नी के प्रेमी को प्रमोशन के लिए 5 लाख रुपए चाहिए थे. इसके बाद पत्नी ने उन पर दबाव बनाया और उन्‍होंने फसल और गहने बेचकर पत्नी के खाते में पांच लाख रुपये भेजे. इसके बाद अगले ही दिन पत्नी दिव्या ने प्रेमी दीपक के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए. मगन के अनुसार पत्नी व दिव्‍या और उसका प्रेमी चाहते थे कि वह अपने माता-पिता की हत्या कर सारी जमीन बेचकर मुंबई चला जाऊं और वहां पर दूसरी जमीन खरीद लें. 

पत्‍नी ने छिपाई शादी की बात 

मृतक मगन ने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी दिव्या और उसका प्रेमी है. इसलिए उनकी मौत के बाद बच्‍चों को उनके माता-पिता के पास ही रहने दिया जाए. मृतक युवक मगन ने वीडियो में कहा है कि उसकी पत्नी दिव्या की पहले भी शादी हो चुकी थी लेकिन यह बात उनसे छिपाई गई. अब उसका प्रेमी दीपक जो महाराष्‍ट्र पुलिस में जवान है, उसने पत्‍नी को साथ रखे हुए है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Modi-Meloni Meeting: मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article