निर्दलीय विधायक का जलवा, 15 एकड़ में पंडाल और 1 लाख मेहमानों को न्योता, सीएम सैनी से लेकर हुड्डा तक हुए शामिल

हरियाणा में बहादुरगढ़ के निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे की शाही सगाई में प्रदेश की पूरी सियासत उमड़ पड़ी. मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के बीच एक लाख लोगों के लिए 15 एकड़ में भोज का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे की शाही सगाई में प्रदेश की पूरी सियासत उमड़ पड़ी.

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में निर्दलीय विधायक राजेश जून का कद कितना बड़ा है, इसकी एक झलक बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में देखने को मिली. मौका था उनके बेटे सचिन जून की सगाई का और जहां प्रदेश की सियासत के दिग्गज एक ही छत के नीचे नजर आए. करीब एक लाख लोगों की उपस्थिति और भव्य इंतजामों ने इस समारोह को साल की सबसे चर्चित सगाई बना दिया है.

सीएम सैनी से लेकर हुड्डा तक पहुंचे आशीर्वाद देने

सगाई समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत कर दूल्हे सचिन जून और उनकी होने वाली जीवनसंगिनी डॉ. सनोज को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. इस मौके पर राजनीति की कड़वाहट भी दूर नजर आई क्योंकि जहां एक ओर मुख्यमंत्री समेत भाजपा के बड़े चेहरे जैसे हरविंदर कल्याण और सतीश पुनिया मौजूद थे वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी पहुँचकर परिवार को बधाई दी.

15 एकड़ में शाही इंतजाम और 56 भोग

सगाई का आयोजन किसी बड़े उत्सव जैसा था. सेक्टर-9 में करीब 15 एकड़ क्षेत्र में 14 विशाल पंडाल बनाए गए थे. मेहमानों के आराम के लिए विशेष एयर कंडीशनर टेंट लगाए गए थे. खान-पान की बात करें तो मेहमानों के लिए '56 भोग' की व्यवस्था की गई थी जिसकी जिम्मेदारी 700 से अधिक वेटर्स के कंधों पर थी. सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद थी कि करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा.

कौन हैं सचिन जून और डॉ. सनोज?

विधायक के बेटे सचिन जून एक सफल बिजनेसमैन हैं और अपना अस्पताल भी संचालित करते हैं. वहीं उनकी होने वाली पत्नी डॉ. सनोज एमबीबीएस शिक्षित हैं. डॉ. सनोज हिसार के सिसाय गांव की रहने वाली हैं और उनके पिता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर थे.

Advertisement

त्रियुगीनारायण मंदिर में होगी शादी

सगाई का भव्य जश्न बहादुरगढ़ में मनाने के बाद अब शादी का कार्यक्रम बेहद धार्मिक और पवित्र स्थल पर आयोजित हो रहा है. आज 30 अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित ऐतिहासिक त्रियुगीनारायण मंदिर में सचिन और सनोज परिणय सूत्र में बंधेंगे. यह वही स्थान है जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था.

यह भी पढ़ें- रणथंभौर: फर्जी टिकट पर टाइगर सफारी कराने वाले दो गाइडों पर गिरी गाज, लेकिन 'दोषी' गार्ड पर अधिकारी मेहरबान?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026:'Axis' का EXIT POLL से इनकार क्यों?प्रदीप गुप्ता ने बताई वजह