हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों के तबादले; गुरुग्राम DC को मिली मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार ने बुधवार देर शाम 15 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार और वरिष्ठ अधिकारी विनीत गर्ग सहित कई प्रमुख विभागों के सचिवों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरियाणा में 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट 2026.

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का ट्रांसफर (Haryana IAS Tranfer) कर दिया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी अफसरों को तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी. इस लिस्ट में प्रदूषण विभाग से लेकर स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के बड़े नाम शामिल हैं.

विनीत गर्ग को मिली नई जिम्मेदारी

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग का विभाग बदल दिया गया है. उन्हें अब सरकार के मुद्रण एवं लेखन सामग्री (छपाई और स्टेशनरी) विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) बनाया गया है. अब तक यह जिम्मेदारी राजा शेखर वुंद्रू संभाल रहे थे, जिन्हें अब इस पद से मुक्त कर दिया गया है.

गुरुग्राम के DC अब मुख्यमंत्री की टीम में

गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) अजय कुमार को अब सरकार ने एक बहुत ही अहम जिम्मेदारी दी है. उन्हें मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव (Deputy Principal Secretary) के तौर पर नियुक्त किया गया है. सरकार ने खास तौर पर यह नया पद बनाया है ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज को और बेहतर तरीके से संभाला जा सके.

इन अधिकारियों के विभाग भी बदले गए

सरकार ने कुछ और प्रमुख विभागों में भी फेरबदल किया है. पंकज अग्रवाल को सिंचाई विभाग से हटाकर अब वास्तुकला (Architecture) विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं, साकेत कुमार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और पंचायत विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे, अब इन्हें अभिलेखागार (Archives) विभाग का कमिश्नर और सचिव बनाया गया है. जबकि मणि राम शर्मा को अब स्वास्थ्य विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

कामकाज में तेजी लाने की कोशिश

इस तबादला सूची के जरिए सरकार ने कई अधिकारियों को उनके एक्स्ट्रा काम (अतिरिक्त प्रभार) से फ्री कर दिया है ताकि वे अपने मुख्य विभाग पर ध्यान दे सकें. इनमें अपूर्व कुमार सिंह, शेखर विद्यार्थी और रिपुदमन सिंह ढिल्लों जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं. माना जा रहा है कि विभागों के काम को पटरी पर लाने और फाइलें तेजी से निपटाने के लिए यह बड़ा बदलाव किया गया है.

यहां देखें हरियाणा IAS तबादला सूची 2026

ये भी पढ़ें:- एयर गन से प्राइवेट पार्ट में भरी हवा, वर्कशॉप कर्मचारी ने मजाक-मजाक में ली साथी की जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा बयान: Iran Ceasefire में Lebanon नहीं! शर्तों पर शुरू टकराव | US Iran Ceasefire | NDTV