Gig Workers के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ला रही है 30 से ज्यादा योजनाएं; CM सैनी ने दिए रजिस्ट्रेशन के निर्देश

अब तक हरियाणा में 21 हजार से ज्यादा गिग वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अब बाकियों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. पढ़ें, सरकार के इस 'विजन 2047' में आपके लिए क्या-क्या है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंडीगढ़ में 'हरियाणा विजन 2047' के अंतर्गत विभिन्न विभागों की आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी.
X@NayabSainiBJP

Chandigarh News: हरियाणा में फ्रीलांसिंग, डिलीवरी और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले गिग वर्कर्स (Gig Workers) के दिन अब बदलने वाले हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बुधवार (27 मई) को घोषणा की है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा (Social Security) देने के लिए नई योजनाएं तैयार कर रही हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाकर सभी गिग वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन (Registration) किया जाए ताकि उन्हें सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सके और उनका सीधा लाभ दिया जा सके.

सीएम के सामने रखा गया 5 साल का रोडमैप

मुख्यमंत्री ने यह अहम निर्देश चंडीगढ़ में श्रम विभाग (Labour Department) के अगले पांच सालों के रोडमैप की समीक्षा करते हुए दिए. यह बैठक 'हरियाणा विजन 2047' के तहत बुलाई गई थी. बैठक में मुख्यमंत्री सैनी ने असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) के श्रमिकों के कल्याण और वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कई कड़े दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के बजट में ही गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभ देने के लिए बजट का आवंटन कर दिया था और अब केंद्र सरकार भी इनके कल्याण के लिए योजनाओं पर काम कर रही है.

हरियाणा में अभी कितने गिग वर्कर्स रजिस्टर्ड हैं?

बैठक के दौरान श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने राज्य के मौजूदा आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में 21,777 गिग वर्कर्स रजिस्टर्ड हैं और बाकी बचे हुए सभी गिग वर्कर्स को इस दायरे में लाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि श्रम विभाग के माध्यम से इन श्रमिकों के लिए 30 से अधिक योजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिन पर काम किया जा रहा है.

कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में बनेंगे हॉस्टल और क्रैच

कार्यक्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें एक सुरक्षित माहौल देने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक और बड़ा निर्देश दिया है. अब हरियाणा के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल (Working Women Hostels) बनाए जाएंगे. इसके साथ ही, कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखरेख के लिए क्रैच (Creches) की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि महिलाएं बिना किसी पारिवारिक चिंता के काम कर सकें.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- राजस्थान रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, rssb.rajathan.gov.in पर जाकर करें चेक

Featured Video Of The Day
Bakrid से पहले Mumbai में क्यों बवाल? TMC छोड़ेंगे 50 विधायक?