गुरुग्रामः हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर में एक-दूसरे से की शादी, रिश्तेदारों से बताया- जान का खतरा

दोनों महिलाओं ने परिजनों से खतरा बताते हुए कहा कि वे एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहती हैं. पुलिस ने बयान दर्ज करने के साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

गुरुग्राम में दो महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंधों का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. सोहना नगर की रहने वाली हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने शादी का भी दावा किया है. शादी के बाद मामला थाने भी पहुंच गया. लड़कियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. दोनों महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपने परिजनों से खतरा है. यही वजह है कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने की अपील की. दोनों महिलाओं ने दावा किया है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है और अब साथ रहना चाहती हैं. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है.

लड़कियों ने ऑनलाइन दर्ज कराई शिकायत 

जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के सोहना नगर के वार्ड-19 इलाके में रह रही थीं. यह मामला तब सामने आया, जब दोनों महिलाओं के परिजनों ने स्थानीय थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की.

परिजनों के पहुंचने पर गहमागहमी 

जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके में भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर गहमागहमी भी बनी रही. पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दोनों महिलाएं बालिग हैं. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जाने दिया गया है. साथ ही सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है."

यह भी पढ़ेंः 78 साल का इंतजार खत्म; आजादी के बाद चिरमिरी को मिलेगी अपनी सरकारी बिजली, सभी वार्डों तक पहुंचेगा उजाला

Advertisement

Featured Video Of The Day
Madhya Pradesh News: Adani Group के निवेश से गुना बना औद्योगिक विकास का नया केंद्र