झूले वाले की लापरवाही ने ले ली जान! सूरजकुंड मेला हादसे पर हुई FIR में क्या पता चला?

एनडीटीवी के पास FIR की एक्सक्लूसिव कॉपी है जिसमें लिखा है कि इस हादसे के दौरान झूला चलाने वाले ने लापरवाही बरती है. झूला चलाने वाले का नाम सरबजीत सिंह है और उसने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया.सरबजीत सिंह हिमाचल का रहने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूरजकुंड मेले में झूला गिरने की घटना में झूला संचालक सरबजीत सिंह ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था
  • हादसे में पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी
  • झूला गिरने के बाद निरीक्षक जगदीश प्रसाद और स्टाफ बचाव कार्य में लगे थे, तभी दूसरा हिस्सा गिर गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फरीदाबाद:

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में बीती शाम हुए हादसे के पीछे की वजह पता चल गई है. इस दर्दनाक घटना के पीछे एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. एनडीटीवी के पास FIR की एक्सक्लूसिव कॉपी है जिसमें लिखा है कि इस हादसे के दौरान झूला चलाने वाले ने लापरवाही बरती है. झूला चलाने वाले का नाम सरबजीत सिंह है और उसने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया.सरबजीत सिंह हिमाचल का रहने वाला  है. 

झूला चलाने वाले ने ले ली जान 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह हादसा झूला संचालक कंपनी के मालिक सरबजीत सिंह,पुत्र मोहन सिंह,निवासी बीटा कॉलोनी, नांगल चौक,जमीन वाला,तहसील पोटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) और उसके स्टाफ की लापरवाही के कारण हुआ.उन्होंने मेले में लगाए गए झूले में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया,जिससे लोगों की जान को खतरे में डाला गया और इसी वजह से निरीक्षक जगदीश प्रसाद की जान चली गई. 

हादसे में कैसे गई एसएचओ जगदीश प्रसाद की जान

FIR के मुताबिक, इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और स्टाफ झूला गिरने के बाद लोगों को बचाने में लगे थे,इसी बीच झूले का दूसरा हिस्सा गिर गया जिससे इंस्पेक्टर की मौत हो गई. FIR में एक पुलिस वाले के हवाले से बताया गया कि मैं क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 फरीदाबाद में तैनात हूं. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला,फरीदाबाद में लगे हिमाचल फन फेयर झूला ग्राउंड में मेरी ड्यूटी सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक थी. शनिवार शाम करीब 6 बजे मैं अपने साथ कर्मचारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद (बेल्ट नंबर 27 HAP) के साथ मौके पर पहुंचा.मेला शुरू हो चुका था और लोग झूलों का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान अचानक एक झूला एक तरफ से टूट गया. झूले पर बैठे लोग और नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए हमारे इंचार्ज निरीक्षक जगदीश प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे. तभी अचानक वह झूला साइड में गिर गया और सीधे निरीक्षक जगदीश प्रसाद के ऊपर आ गिरा.

एनडीटीवी को मिली एफआईआर में आगे लिखा है कि हादसे में निरीक्षक जगदीश प्रसाद को गंभीर चोटें आईं.इसके अलावा कुछ पुलिस कर्मियों और आम लोगों को भी चोट लगी. सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बाद में पता चला कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद की सुप्रीम हॉस्पिटल,फरीदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह अपनी ड्यूटी के लिए पलवल से सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में आए थे.

जिम्मेदार लोगों की तलाश जारी 

एफआईआर में आगे लिखा कि इस संबंध में दरखास्त पेश की गई है. सूचना मिलने पर मैं ASI सनी शर्मा (उम्र 38 वर्ष),अपने साथ सिपाही संजीव 4310 के साथ मौके पर पहुंचा. मौके पर ASI रजनी द्वारा मौखिक शिकायत दी गई.शिकायत की सामग्री से धारा 105 BNS के तहत अपराध बनता पाया गया,जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया.मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को भेजी गई.सीन ऑफ क्राइम टीम को भी फोन के जरिए घटनास्थल पर बुलाया गया.हादसे के जिम्मेदार लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है. 

Advertisement


हादसे की आंखोदेखी 

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें झला टूटने से कुछ सेकंड पहले हवा में झूलता हुआ दिखाई देता है. शनिवार शाम लगभग 6:15 बजे इस झूले पर करीब 15 लोग बैठे थे,तभी अचानक यह एक तरफ झुककर नीचे गिर गया. एक मिनट का यह वीडियो दिखाता है कि झूला तेजी से गोल-गोल घूमता है और नीचे खड़े लोग उसकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं.अचानक संरचना का एक हिस्सा टूट जाता है और झूला नीचे गिरता दिखता है.यह देखते ही आसपास मौजूद लोग घबराकर पीछे हट जाते हैं. पुलिस के अनुसार,हादसे के तुरंत बाद मेले का मैदान खाली करा दिया गया था. जिलाधिकारी आयुष सिन्हा ने पुलिस और अन्य टीमों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य का नेतृत्व किया. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनका इलाज जारी है.

Featured Video Of The Day
Deligation Level की बातचीत के बाद PM Modi ने क्या कहा, किन मुद्दों पर बात हुई? | India Malaysia
Topics mentioned in this article